असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) का रिव्यू

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2016 17:50 IST
ख़ास बातें
  • यह फोन 256 जीबी स्टोरेज के साथ माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट करता है
  • फोन की परफॉमेंस बेहद अच्छी है
  • असूस ज़ेनफोन 3 डीलक्स के 256 जीबी वेेरिएंट की कीमत 62,999 रुपये है
असूस ने हाल ही में अपना ज़ेनफोन 3 डिलक्स स्मार्टफोन भारत में बेचना शुरू किया। यह असूस का लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन में एक एंड्रॉयड फ्लैगशिप होने की सारी ख़ूबिां दी गई हैं। हाल ही में हमने ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा (ज़ेडयू680केएल) का रिव्यू किया था।

आज हम टॉप-एंड डिलक्स स्मार्टफोन का रिव्यू करेंगे। इस फोन में 256 जीबी स्टोरेज है और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर है। 62,999 रुपये की कीमत के साथ ज़ेनफोन डिलक्स की टक्कर गूगल पिक्सल और सैमसंग गैलेक्सी एस7 सीरीज़ से है। क्या ज़ेनफोन 3 डिलक्स एक ऐसा पैकेज है जो हमारी उम्मीदों पर खरा उतरेगा? आइये जानते हैं।
Advertisement


असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) का डिज़ाइन व बनावट
Advertisement
असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स को पहली बार देखने पर कई चीजें आकर्षित करती हैं लेकिन हमारा ध्यान ख़ीचा इसमें ना दिखने वाले एंटीना डिज़ाइन ने। एक यूनिबॉडी मेटल स्मार्टफोन के लिहाज़ से यह एक उपलब्धि है। क्योंकि दूसरे महंगे फ्लैगशिप जैसे आईफोन 7 और पिक्सल में एंटीना बैंड रियर पर साफ दिखते हैं। ऐसा लगता है कि असूस ने स्मार्टफोन में सिग्नल क्वालिटी से समझौता किए बगैर ही एंटीना बैंड को छिपाने का तरीका खोज लिया है। आप अभी भी फोन के चैम्फर्ड बेज़ेल में दिए गए रेडियो-फ्रेंडली मटेरियल को देख सकते हैं लेकिन ये बहुत कम ही दिखते हैं।

फोन के घुमावदार किनारे और थोड़ा सा कर्व्ड रियर की वजह से फोन को एक हाथ से इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। फोन काफी हल्का लगता है और मैट फिनिश के चलते रियर पर उंगलियों के निशान पड़ जाते हैं। अगले हिस्से पर ऊपर व नीचे की तरफ असूस का ट्रेडमार्क 'स्पन मेटल' डिज़ाइन दिया गया है।
Advertisement
 

असूस ने इस फोन में 5.7 इंच सुपर एमोलेड डिस्प्ले दिया है जो फुल एचडी रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन की डेनसिटी 386 पीपाी है। लेकिन हमें लगता है कि इस क्षमता वाले फोन के लिए क्वाड एचडी डिस्प्ले बेहतर रहता। बहरहाल, हमें फोन के पतले बेज़ेल बेहद पसंद आए और यह गूगल पिक्सल एक्सएल से थोड़े से चौंड़े हैं। कलर अच्छे से सैचुरैटेड हैं और स्क्रीन का ब्राइटनेस लेवल भी काफी अच्छा है। आपके पास कलर को बदलने के लिए कई विकल्प होते हैं और सेटिंग ऐप में जाकर कलर टेम्परेचर भी सेट कर सकते हैं।

इस फोन में नीचे की तरफ एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक स्पीकर ग्रिल है। जबकि ऊपर की तरफप एक 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिया गया है। ज़ेनफोन 3 डिलक्स में 4जी सपोर्ट के साथ एक हाइब्रिड सिम स्लॉट दिया गया है। रियर पर कैमरा थोड़ा सा बाहर की तरफ उभरा हुआ है और एक चौकोर फिंगरप्रिंट सेंसर कट-आउट है। बात करें फिंगरप्रिंट सेंसर की तो यह सेंसर काफी अच्छे से काम करता है लेकिन अगर आपने उंगली को ठीक से नहीं लगाया है तो अजीबोगरीब आकार की वजह से यह काम नहीं करता।
Advertisement

ज़ेनफोन 3 डिलक्स एक क्विक चार्ज 3.0 क्षमता वाले पावर अडेप्टर, टाइप-सी केबल, ज़ेनईयर एस हेडसेट, सिम इजेक्टर टूल और वारंटी कार्ड के साथ आता है। फोन की पैकिंग प्रीमियम है और साथ आने वाली एक्सेसरी की क्वालिटी भी काफी अच्छी है। कुल मिलाकर, डिलक्स एक स्टाइलिश फोन है जिसे बेहद अच्छी तरह से बनाया गया है। ख़ास बात है कि इस साइज़ के फोन का इतना हल्का होना। हमें शिकायत सिर्फ फोन के फिंगरप्रिट के आकार से है।
Advertisement
 

असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेड5एस570केएल) स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
असूस ने ज़ेडएस570केएल वेरिएंट में 256 जीबी स्टोरेज दी है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। वहीं, 64 जीबी वेरिएंट वाले ज़ेडएस570केएल में पुराना स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट है। लेकिन दोनों वेरिएंट में बाकी सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं। दूसरे कनेक्टिविटी फ़ीचर में वाई-फाई एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी ओटीजी और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर शामिल हैं। अभी, वीओएलटीई सपोर्ट मौज़ूद नही है इसलिए आप जियो नेटवर्क से वॉयस कॉल नहीं कर पाएंगे। हालांकि, असूस का कहना है कि आने वाले अपडेट में यह समस्या खत्म हो जाएगी।

बेंचमार्किंग टेस्ट में फोन से अच्छे आंकड़े मिले, हालांकि वनप्लस 3टी करीब हर टेस्ट में ज्यादा बेहतर रहा।

बात करें सॉफ्टवेयर की तो, यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है जिसके ऊपर ज़ेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। सॉफ्टवेयर में ज़ेनफोन 3 अल्ट्रा और ज़ेनफोन 3 मैक्स (रिव्यू) जैसे ही बदलाव किए गए हैं। जैसा कि हमने हर बार कहा है कि ज़ेनयूआई बहुत ज्यादा सपष्ट नहीं लगता और पहली बार असूस फोन का इस्तेमाल कर रहे लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि, यूआई को कस्टमाइज़ किया जा सकता है लेकिन हमें यह बेफिज़ूल का लगता है। फोन में पफ़िन, ट्रूकॉलर, अमेज़न किंडल, सिमसिटी और नीड फॉर स्पीड: नो लिमिट्स जैसे ऐप पहले से इंस्टॉल आते हैं। इस फोन में कई सारे असूस के ऐप जैसे फोटोकोलाज, मिनीमूवी, ज़ेनसर्कल आदि हैं जिन्हें फोन से इंस्टॉल नहीं किया जा सकता।
 

सेटिंग ऐप में कुछ अतिरिक्त फ़ीचर जैसे ऑप्टिफ्लेक्स है, इससे 10 ऐप तक की लॉन्च परफॉर्मेंस को बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, हमें इस फ़ीचर को इनेबल करने के साथ कोई ख़ास फर्क नहीं दिखाई दिया। ज़ेनमोशन से टच व मोशन जेस्चर सेट कर सकते हैं। इसके अलाव होम बटन को डबल टै करके वन हैंडेड मोड के लिए एक क्विक टॉगल भी सेट कर सकते हैं। डिलक्स में 'ऑलवेज़ ऑन डिस्प्ले' फ़ीचर के साथ आता है जिससे एनालॉग या डिजिटल क्लॉक को एक स्क्रीनसेवर की तरह लॉक कर सकते हैं। पैनल से मिस्ड कॉल, मैसेज, बैटरी स्टेटस और तारीख के बारे में जानकारी देख सकते हैं। हालांकि, यह सैमसंग गैलेक्सी एस7 के ऑलवेज़-ऑन पैनल की तरह नहीं है।

असूस ज़ेनफोन 3 डिलक्स (ज़ेडएस570केएल) परफॉर्मेंस
स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर वाले अन्य हाई एंड वेरिएंट की तरह ही अनुभव यहां भी होता है। रोजमर्रा के काम के हिसाब से फोन की परफॉर्मेंस बेहद अच्छी है। टाइपिंग में देरी के चलते हमें स्टॉक ज़ेनयूआई कीबोर्ड बहुत अच्छा नहीं लगा। कैमरे को देर तक इस्तेमाल करने पर फोन गर्म हो जाता है लेकिन इस हद तक नहीं कि फोन को इस्तेमाल ना किया जा सके।

ज़ेनफोन 3 डिलक्स से हर तरह के मल्टीमीडिया का अच्छा अनुभव मिलता है। सभी फुल एचडी और 4के वीडियो फाइल बिना किसी परेशानी के प्ले होती हैं। बढ़िया डिस्प्ले के चलते मूवी देखने का मजेदार अनुभव मिलता है। ऑडियो क्वालिटी ख़ासतौर पर काफी अच्छी है। फोन में सिर्फ एक स्पीकर है लेकिन इससे मिलने वाली आवाज़ आपके औसत स्मार्टफोन से कहीं ज्यादा अच्छी रहती है। असूस के ऑडियोविज़र्ड ऐप से ऑडियो सेटिंग को बदला जा सकता है।

डिलक्स स्मार्टफोन, हेडफोन के जरिए भी हाई-रिज़ॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट करता है और साथ आने वाले ज़ेनईयर एस हेडसेट से काफी अच्छी ऑडियो क्वालिटी मिलती है।

ज़ेनफोन 3 डिलक्स में एक 23 मेगापिक्सल रियर सेंसर है जो चार-एक्सिस ओआईएस और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलाइज़ेशन के साथ आता है। इसके अलावा सब्जेक्ट को तेजी से लॉक करने के लिए लेज़र ऑटोफोकस भी दिया गया है। कैमरा दिन की रोशनी के साथ-साथ कम रोशनी में भी अच्छे से काम करता है और हमें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। ऑटोफोकस का मतलब है कि अगर आप फ्रेम बदलते हैं तो डिवाइस सब्जेक्ट के बीच फोकस बदल देता है। दिन की रोशनी में तस्वीरों की क्वालिटी बहुत अच्छी रहती  है और इस वजह से लैंडस्केप व मैक्रो दोनों ही शॉट काफी डिटेलिंग के साथ आते हैं। हमारे इस्तेमाल के समय 'ऑटो एचडीआर' फ़ीचर ने बहुत अच्छे से काम नहीं किया और हमें अधिकतर एचडीआर मोड में मैनुअली ही जाना पड़ा।
 

कैमरा ऐप में कई शूटिंग मोड दिए गए हैं। इनमें सुपर रिज़ॉल्यूशन, मैनुअल और पैनोरमा शामिल हैं। कम रोशनी में फोटोग्राफी बहुत अच्छी रहती है और डिटेलिंग अच्छी होने के साथ नॉयज़ भी कंट्रोल रहता है। हालांकि, यह क्वालिटी पिक्सल एक्सएल और गैलेक्सी एस7 जैसी नहीं है लेकिन इसके काफ़ी करीब है। फ्रंट कैमरे से इंडोर लाइटिंग में काफी अच्छी और डिटेल सेल्फी आती हैं। 30 फ्रेम प्रति सेकेंड पर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है। लेकिन आपके पास 1080 पिक्सल 60 फ्रेम प्रति सेकेंड और स्लो-मोशन का विकल्प भी मिलेगा। रिकॉर्डेड वीडियो की क्वालिटी काफी अच्छी है और फ्रेम भी स्थिर रहता है।

इस फोन में 3400 एमएएच की बैटरी दी गई है जो सामान्य इस्तेमाल के दौरान डेढ़ दिन तक चल जाती है। 'नॉर्मल' मोड में हमारे एचडी वीडियो लूप टेस्ट में फोन की बैटरी 12 घंटे और 33 मिनट तक चली। 'परफॉर्मेंस' मोड में स्विच करने पर बैटरी 8 घंटे और 13 मिनट तक ही चली। इस मोड में हमें ऐप में कोई ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला और ना ही बेंचमार्क में कोई फायदे का खुलासा हुआ। फोन क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करता है और हम 30 मिनट में ही बैटरी को 65 प्रतिशत तक चार्ज कर पाए।

हमारा फैसला
ज़ेनफोन 3 डिलक्स के स्पेशल एडिशन की कीमत 62,999 रुपये है और कीमत के लिहाज़ से इसे अच्छा फ्लैगशिप माना जा सकता है। इसके अलावा इतनी ज्यादा स्टोरेज के साथ (एक्सपेंडेबल सपोर्ट भी) आने वाला यह अकेला स्मार्टफोन है। नेटफ्लिक्सल और अमेज़न प्राइम वीडियो जैसी स्ट्रीमिंग सर्विस ऑफलाइन व्यूइंग सपोर्ट के साथ आती हैं।

ज़ेनफोन 3 डिलक्स एक बेहद अच्छा फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। हमें लगता है कि असूस, एंड्रॉयड के कस्टमाइज़ेशन को और बेहतर कर सकती थी। इसके अलावा फिंगरप्रिंट के डिज़ाइन को और बेहतर किया जा सकता था। हमें लगता है कि इतनी ऊंची कीमत वाले फोन में एक क्वाड-एचडी डिस्प्ले बेहतर विकल्प हो सकता था।

अगर आप एक अच्छे कैमरा फोन की तलाश में हैं तो हम आपको असूस के इस फोन से ज्यादा बेहतर गूगल पिक्सल या सैमसंग गैलेक्सी एस7 सीरीज़ को लेने का सुझाव देंगे। लेकिन अगर आप बहुत ज्यादा पैसे खर्च किए बगैर एक ऑलराउंडर फोन की तलाश में हैं तो वनप्लस 3टी आपके लिए है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Ample storage
  • Very good system performance
  • Capable set of cameras
  • Good battery life
  • Bright and vivid display
  • Bad
  • Awkwardly designed fingerprint sensor
  • ZenUI needs to be leaner
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

23-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  8. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  9. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  11. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  6. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  7. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  9. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  10. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.