आसुस ज़ेनफोन 2 का 4 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च

आसुस ज़ेनफोन 2 का 4 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट लॉन्च
विज्ञापन
आसुस ने अपने ज़ेनफोन 2 स्मार्टफोन के कई वेरिएंट भारत और अन्य मार्केट में लॉन्च किए थे। ताइवान की इस कंपनी ने अब अमेरिका में ज़ेनफोन 2 का 4 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट पेश किया है। इस हैंडसेट की कीमत 229 डॉलर (करीब 15,000 रुपये) है।

इससे पहले, आसुस ने ज़ेनफोन 2 के दो वेरिएंट लॉन्च किए थे। 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 199 डॉलर (करीब 13,000 रुपये) है और 299 डॉलर (करीब 19,750 रुपये) में मिलने वाले वेरिएंट में 4 जीबी रैम और 64 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है।

अमेरिका में लॉन्च किया गया ज़ेनफोन 2 का नया वेरिएंट 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटेल एटम ज़ेड3560 प्रोसेसर के साथ आएगा। हाल ही में भारत में लॉन्च किए गए ज़ेनफोन 2 ज़ेडई551एमएल भी इसी प्रोसेसर के साथ आता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट, डुअल सिम एलटीई और 3000 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।

आसुस इंडिया ने मंगलवार को ही भारत में ज़ेनफोन सेल्फी स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट के जरिए शुरू की है। ताइवान की इस कंपनी ने फिलहाल 17,999 रुपये की कीमत वाले 3जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को मार्कट में उपलब्ध कराया है। वहीं, 16जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2जीबी रैम वाले वेरिएंट की बिक्री 30 सितंबर से शुरू होगी। इस हैंडसेट की कीमत 15,999 रुपये है।

आसुस ज़ेनफोन सेल्फी में 13 मेगापिक्सल के रियर और फ्रंट कैमरा दोनों है। रियर कैमरे में लेज़र ऑटोफोकस मॉड्यूल भी दिया गया है। डिवाइस में 64 बिट ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 615 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ मौजूद है एड्रेनो 405 जीपीयू और 3जीबी का रैम।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »