• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • ASUS ROG Phone 9 आया गीकबेंच पर नजर, रैम, प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम का हुआ खुलासा

ASUS ROG Phone 9 आया गीकबेंच पर नजर, रैम, प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम का हुआ खुलासा

ASUS ROG Phone 9 और Phone 9 Pro का मॉडल नंबर ASUSAI2501E है।

ASUS ROG Phone 9 आया गीकबेंच पर नजर, रैम, प्रोसेसर और ऑपरेटिंग सिस्टम का हुआ खुलासा

Photo Credit: Asus

Asus ROG Phone 9 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी

ख़ास बातें
  • ASUS ROG Phone 9 लाइनअप ग्लोबल स्तर पर 19 नवंबर को लॉन्च होने वाली है।
  • ASUS ROG Phone 9 और Phone 9 Pro का मॉडल नंबर ASUSAI2501E है।
  • ASUS ROG Phone 9 फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर से लैस होगा।
विज्ञापन
ASUS अपनी नई गेमिंग बेस्ड स्मार्टफोन सीरीज ASUS ROG Phone 9 लाइनअप को ग्लोबल स्तर पर 19 नवंबर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। हाल ही में गीकबेंच एमएल लिस्टिंग से इसके परफॉर्मेंस और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा हुआ है। इन शुरुआती जानकारी से पता चला है कि ASUS गेमर्स और टेक्नोलॉजी लवर्स की डिमांड को पूरा करने के लिए प्रोसेसिंग पावर, मशीन लर्निंग कैपेसिटी और रैम में सुधार के साथ मोबाइल गेमिंग हार्डवेयर को बेहतर बना रहा है। आइए ASUS ROG Phone 9 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


ASUS ROG Phone 9 यहां आया नजर


गीकबेंच लिस्टिंग से पता चला है कि ASUS ROG Phone 9 और Phone 9 Pro का मॉडल नंबर ASUSAI2501E है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर, सेकेंड जनरेशन के ओरियन सीपीयू के साथ एक चिपसेट और एक एडवांस एड्रेनो जीपीयू पर काम करता है। इन फीचर्स से एक बेहतर गेमिंग अनुभव, शार्प विजुअल और बेहतर पावर एफिशिएंसी प्रदान करने की उम्मीद है।

गीकबेंच रिजल्ट के अनुसार, ROG Phone 9 सीरीज में 24GB तक RAM मिलेगी। यह एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ लॉन्च होगा। उचित स्टोरेज के चलते यह हैवी गेम्स और मल्टीटास्किंग को संभालने वाले कुछ स्मार्टफोन में से एक बनेगा। फोन ने कोर एमएल न्यूरल इंजन इंट्रेंस टेस्ट में 1,812 स्कोर किया, जो मशीन लर्निंग टास्क को बेहतर तरीके से संभालने की इसकी कैपेसिटी को दर्शाता है, जो गेमिंग और डिवाइस ऑप्टिमाइजेशन में एआई बेस्ड फीचर्स को बेहतर कर सकता है।


ASUS ROG Phone 9 Design


डिजाइन की बात करें तो रियर की ओर ROG लोगो में इस बार RGB लाइटिंग नहीं है, लेकिन इसके साथ एक AniMe विजन LED पैनल है, जिसमें ASUS का नया ROG टेक्स्ट है। डिजाइन एलिमेंट का यह कॉम्बिनेशन फोन की गेमिंग कैपेसिटी को बढ़ाता है। इसके रियर पैनल में एक यूनिक विजुअल एलिमेंट भी है। पहले इस सीरीज में 185Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलने की अफवाह थी।

स्मार्टफोन के दाईं ओर प्रेशर-सेंसिटिव एयरट्रिगर्स दिए गए हैं। यह फीचर मोबाइल गेम में कंट्रोल एक्यूरेसी को बेहतर बनाता है। ASUS ने ROG Phone 9 सीरीज में AI बेस्ड कैपेसिटी को शामिल करने का संकेत दिया है, जो रियल टाइम एडजेस्टमेंट और ऑप्टिमाइजेशन के जरिए एक स्मार्ट, ज्यादा कस्टमाइज गेमिंग अनुभव प्रदान करता है। हालांकि, बैटरी कैपेसिटी का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। क्वालकॉम के एनर्जी एफिशिएंट स्नैपड्रैगन प्लेटफॉर्म के साथ ASUS की साझेदारी से पता चला है कि ROG Phone 9 एक्सटेंडेड बैटरी लाइफ प्रदान कर सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »