Asus ROG Phone 8 Pro, ROG Phone 8 हुए 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Asus ROG Phone 8 सीरीज में 6.78 इंच की फुल HD+ Samsung AMOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 जनवरी 2024 14:56 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 8 सीरीज में 6.78 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले है।
  • Asus ROG Phone 8 सीरीज में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Asus ROG Phone 8 में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

Asus ROG Phone 8 में 50MP का कैमरा है।

Photo Credit: Asus

Asus ने नए गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज Asus ROG Phone 8 Pro और Asus ROG Phone 8 को CES 2024 के दौरान पेश किया है। ब्रांड की नई ROG सीरीज Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट पर काम करती है। इसमें स्पलैश और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग है। Asus ROG Phone 8 सीरीज में 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ AMOLED डिस्प्ले और 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप है। Asus ROG Phone 8 सीरीज में 5,500mAh की बैटरी दी है। यहां हम आपको Asus ROG Phone 8 सीरीज के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में बता रहे हैं।


Asus ROG Phone 8 Pro, ROG Phone 8 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
Asus ROG Phone 8 के 16GB/256GB वेरिएंट की कीमत $1,099 (लगभग 91,000 रुपये) है। Asus Phone 8 Pro के 16GB/512GB वेरिएंट की कीमत $1,199 (लगभग 99,000 रुपये) और 24GB/1TB वेरिएंट की कीमत $1,499 (लगभग 1,24,000 रुपये) है। Asus ROG Phone 8 फैंटम ब्लैक और रिबेल ग्रे कलर में उपलब्ध है। ROG Phone 8 Pro सिंगल फैंटम ब्लैक शेड में पेश किया गया है।


Asus ROG Phone 8 Pro, ROG Phone 8 के स्पेसिफिकेशंस


Asus ROG Phone 8 सीरीज में 6.78 इंच की फुल HD+ Samsung AMOLED LTPO डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 165Hz है। ROG Phone 8 में Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC प्रोसेसर है। Asus ROG Phone 8 Pro में 24GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS4.0 स्टोरेज है। वहीं Asus ROG Phone 8 में 16GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS4.0 स्टोरेज दी गई है। Asus ROG Phone 8 एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ROG UI पर काम करते हैं। Asus ROG Phone 8 में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। फोन में सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस रिकग्निशन फीचर दिया गया है। डाइमेंशन के मामले में Asus ROG Phone 8 सीरीज की लंबाई 163.8mm, चौड़ाई 76.8mm, मोटाई 8.9mm और वजन 225 ग्राम है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप के लिए ROG Phone 8 Pro और ROG Phone 8 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 32 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए Asus ROG Phone 8 में 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में Asus ROG Phone 8 सीरीज में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 802.11, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस/ A-GPS/ NavIC, एनएफसी, 3.5mm हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। Asus ROG Phone 8 सीरीज एक स्नैप-ऑन कूलिंग फैन एयरोएक्टिव कूलर एक्स के साथ आती है। इसमें एक इनबिल्ट थर्मोइलेक्ट्रिक कूलिंग चिप और बैक कवर पर टेंप्रेचर को 28 डिग्री सेल्सियस तक कम करने के लिए एक फैन का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें गेम को कंट्रोल करने के लिए कुछ बटन भी हैं।  

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.