Asus ROG Phone 3 की फोटो लीक, कई स्पेसिफिकेशन हुए सार्वजनिक

लोकप्रिय चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने Asus ROG Phone 3 के रेंडर्स के साथ स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीर भी लीक की है। हालांकि, वास्तविक तस्वीर में डिवाइस का बैक पैनल ही देखा जा सकता है और इसके अलावा बैक पैनल पर LED रोग लोगो भी मौजूद है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 19 जून 2020 12:03 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 3 में मिलेगा 6.9 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले
  • असूस रोग फोन 3 में मौजूद होगा 16 जीबी तक का रैम विकल्प
  • फोन में रियर कैमरा सेटअप हॉरिजॉन्टल मैनर में स्थित है

Asus ROG Phone 3 में होगी दमदार 6,000 एमएएच बैटरी

Asus ROG Phone 3 स्मार्टफोन की नई लीक सामने आई है। हालांकि, इस बार स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ आगामी स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीर भी लीक की गई है। लीक से इशारा मिला है कि इस स्मार्टफोन में अनोखा बैक पैनल डिज़ाइन मिलने वाला है, जिसका कैमरा सेटअप हॉरिजॉन्टल मैनर में स्थित है। कैमरा प्लेसमेंट बैक पैनल के टॉप लेफ्ट कॉर्नर में की गई है। असूस रोग फोन 3 का बैक पैनल काफी हद तक अपने पुराने वर्ज़न Asus ROG Phone 2 की तरह है। असूस रोग फोन 3 की पुरानी लीक में सामने आया था कि यह फोन स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा।
 

लोकप्रिय चीनी टिप्सटर Digital Chat Station ने Asus ROG Phone 3 के रेंडर्स के साथ स्मार्टफोन की वास्तविक तस्वीर भी लीक की है। हालांकि, वास्तविक तस्वीर में डिवाइस का बैक पैनल ही देखा जा सकता है और इसके अलावा बैक पैनल पर LED रोग लोगो भी मौजूद है। फोन को ब्लैक ग्लॉसी फिनिश दिया गया है। कैमरे की बात करें, तो बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप स्थित है। बता दें, Asus ROG Phone 2 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया गया था। दूसरे रेंडर में डिवाइस का फ्रंट पैनल दिखाया गया है, जिसमें डिस्प्ले के दोनों एंड पर पतले बेजल्स देखने को मिले हैं। हालांकि, रेंडर में फ्रंट कैमरा सेंसर टॉप बेजल की वजह से छुप गया है।
Advertisement

टिप्सटर ने यह भी लीक किया कि असूस रोग फोन 3 में 6.9 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 144 हर्ट्ज़ ओलेड पैनल दिया जाएगा। फोन ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 3.09GHz और जुगलबंदी के साथ 16 जीबी रैम मौजूद होगा। ट्रिपल रियर कैमरा 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा के साथ लिस्ट है। वहीं, फोन में दमदार 6,000 एमएएच बैटरी के साथ 30 वाट फास्ट चार्ज सपोर्ट मिलेगा। टिप्सटर ने यह भी बताया कि Asus ROG Phone 3 में 9.85एमएम मोटा होगा और इसका वज़न 240 ग्राम होगा।

लीक हुई स्पेसिफिकेशन TENAA की लिस्टिंग की तरह ही है, जो कि कुछ दिन पहले लीक हुई थी। टीना लिस्टिंग में सामने आया था कि फोन का मॉडल नंबर  'ASUS_I003DD' होगा।  इसके अलावा लिस्टिंग में यह भी जानकारी मिली थी कि इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड 10 ओएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जाएगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, premium design
  • Excellent all-round performance
  • Vivid, high-refresh-rate display
  • Solid battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • No waterproofing or wireless charging
  • Cameras struggle a bit in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  3. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  4. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  5. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  7. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  8. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  10. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.