Asus ROG Phone 3 को मिला एक और 12 जीबी रैम वेरिएंट, जानें इसकी कीमत

Asus ROG Phone 3 के नए 12 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। इससे पहले 12 जीबी + 256 जीबी विकल्प 57,999 रुपये और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में बेचा जा रहा था।

Asus ROG Phone 3 को मिला एक और 12 जीबी रैम वेरिएंट, जानें इसकी कीमत

Asus ROG Phone 3 की भारत में कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 3 को 12 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिला
  • बेस वेरिएंट और टॉप वेरिएंट के बीच सेट होता है नया वेरिएंट
  • 16 अक्टूबर से शुरू होने वाली Flipkart Big Billion Days सेल में होगी सेल
विज्ञापन
Asus ROG Phone 3 का एक नया वेरिएंट भारत में लॉन्च कर दिया गया है। एंड्रॉयड गेमिंग फोन का नया 12 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट 16 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। याद दिला दें कि उसी तारीख से Flipkart पर छह दिवसीय बिग बिलियन डेज़ सेल की शुरुआत भी हो रही है। यह आरओजी फोन 3 के 12 जीबी रैम मॉडल की लागत को कम करने का काम करता है, क्योंकि अब तक है फोन का 12 जीबी रैम मॉडल केवल 256 जीबी स्टोरेज के साथ उपलब्ध था और अब इसमें सस्ता 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी जुड़ गया है। फोन का बेस मॉडल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। फ्लिपकार्ट पर सेल के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कार्ड का इस्तेमाल करने पर इंस्टैंट कैशबैक भी मिलेगा और साथ ही तीनों ही कॉन्फिगरेशन को बिना ब्याज़ की किश्त पर खरीदने का मौका भी दिया जाएगा।
 

Asus ROG Phone 3 price in India

Asus ROG Phone 3 के नए 12 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है। इससे पहले 12 जीबी + 256 जीबी विकल्प 57,999 रुपये और 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 49,999 रुपये में बेचा जा रहा था। असूस आरओजी फोन 3 का नया 12 जीबी + 128 जीबी मॉडल फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल के दौरान बेचा जाएगा, जो नॉन-प्लस ग्राहकों के लिए 16 अक्टूबर और फ्लिपकार्ट प्लस सदस्यों के लिए 15 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है।
 

Asus ROG Phone 3 specifications, features

डुअल-सिम (नैनो) असूस आरओजी फोन 3 एंड्रॉयड 10 पर आधारित आरओजी यूआई पर चलता है। इसमें 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो, 144 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 270 हर्ट्ज़ टच सैंपलिंग रेट और HDR10+ सपोर्ट के साथ 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसमें टीयूवी लो ब्लू लाइट सॉल्यूशन के साथ-साथ आंखों के आराम के लिए फ्लिकर रिडक्शन-सर्टिफाइड टेक्नोलॉजी भी शामिल है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक LPDDR5 रैम मिलती है।

ROG Phone 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आता है, जिसमें  एफ/1.8 अपर्चर वाला 64-मेगापिक्सल सोनी IMX686 प्राइमरी सेंसर मिलता है। इसके अलावा सेटअप में 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस मिलता है, जिसका फील्ड-ऑफ-व्यू 125-डिग्री है। अंत में एक एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 5-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी के लिए आरओजी फोन 3 में 24 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। फोन में रियर कैमरा सेटअप के जरिए 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है, जबकि फ्रंट कैमरा 1080p वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है।

असूस ने फोन में 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज दी, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। हालांकि, फोन में एक्सटर्नल यूएसबी हार्ड ड्राइव के लिए NTFS सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस / ए-जीपीएस / नेवआईसी, यूएसबी टाइप-सी और 48-पिन साइड पोर्ट शामिल हैं। फोन के सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इसके अलावा, फोन में AirTrigger 3 और ग्रिप प्रेस फीचर्स के लिए अल्ट्रासोनिक सेंसर शामिल है।

ROG Phone 3 में डुअल फ्रंट-फेसिंग स्पीकर हैं, जो ROG GameFX और Dirac HD साउंड टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इसमें हाई-रेस ऑडियो सपोर्ट भी है। इसके अलावा, हैंडसेट में असूस नॉइज़ रिडक्शन तकनीक के साथ क्वाड माइक्रोफोन मिलते हैं।

पावर के लिहाज से ROG Phone 3 में 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। नए गेमिंग फोन का डाइमेंशन 171x78x9.85 मिलीमीटर और वज़न 240 ग्राम है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance in games
  • AirTriggers, side-mounted USB port, large accessory ecosystem
  • Good cameras
  • Bright, vibrant display
  • कमियां
  • Gets warm when stressed
  • Bulky and heavy
  • No IP rating or wireless charging
डिस्प्ले6.59 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+
फ्रंट कैमरा24-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »