Asus ROG Phone 2 की बिक्री Flipkart पर फिर से शुरू, लेकिन कीमत बढ़ी

पहले Asus ROG Phone 2 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये थी। लेकिन अब यह कीमत बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है। Asus ने बताया कि फोन की कीमत में इज़ाफा भारत सरकार द्वारा मोबाइल फोन पर बढ़ाई गई GST दर की वजह से हुआ है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 जून 2020 15:42 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 2 में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है
  • 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है असूस रोग फोन 2 में
  • स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस है असूस रोग फोन 2

Asus ROG Phone 2 फोन भारत में पिछले साल सितंबर में हुआ था लॉन्च

Asus ROG Phone 2 की सेल भारत में एक बार फिर से शुरू हो गई है, कोरोना वायरस महामारी के कारण महीनों से इसकी उपलब्धता रुकी हुई थी। यह गेमिंग फोन Flipkart पर खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसकी सेल आज से शुरू हो चुकी है। कंपनी ने सोमवार को प्रेस रिलीज़ ज़ारी करते हुए यह जानकारी दी। हालांकि, असूस रोग फोन 2 के कमबैक के साथ-साथ एक बड़ा बदलाव यह है कि इस फोन के 8 जीबी वेरिएंट की कीमत बढ़ा दी गई है। असूस रोग फोन 2 भारत में पिछले साल सितंबर में लॉन्च किया गया था। यह फोन खासतौर पर गेमिंग के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें अपग्रेडेड अल्ट्रासोनिक एयर ट्रिगर 2 के साथ-साथ स्टीरियो स्पीकर व डीटीएस:एक्स अल्ट्रा सपोर्ट शामिल हैं।
 

Asus ROG Phone 2 price in India, availability details

आपको बता दें, पहले Asus ROG Phone 2 के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये थी। लेकिन अब यह कीमत बढ़कर 39,999 रुपये हो गई है। Asus ने बताया कि फोन की कीमत में इज़ाफा भारत सरकार द्वारा मोबाइल फोन पर बढ़ाई गई GST दर की वजह से हुआ है। गौर करने वाली बात यह है कि फिलहाल 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट कीमत की जानकारी सामने आई है। हालांकि, इसके 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्या होगी, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। लॉन्च के वक्त इस वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये थी जिसकी पहली सेल दिसंबर में आयोजित की गई थी। Gadgets 360 ने इस पर स्पष्टता के लिए असूस से भी संपर्क साधा है, जैसे ही जानकारी प्राप्त होगी आपको भी अपडेट कर दिया जाएगा।
Advertisement

उपलब्धता की बात करें, तो Asus ने बताया कि रोग फोन 2 की सेल भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए आज से शुरू हो रही है। असल में फोन की बिक्री सितंबर में शुरू हो गई थी, हालांकि कोरोनावायरस महामारी के कारण इसकी उपलब्धता फरवरी में रुक गई।

इन सब के अलावा 23 जून से Flipkart's Big Saving Days sale की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें मंगलवार 23 जून से असूस रोग फोन 2 खरीदने वाले HDFC बैंक कार्डधारकों और ईएमआई ट्रांसजेक्शन पर इंस्टेंट 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट+ मेंबर्स के लिए यह सेल आज रात 8 बजे से शुरू हो जाएगी, जो 27 जून तक चलने वाली है।
Advertisement
 
 

Asus ROG Phone 2 specifications

असूस रोग फोन 2 गेमिंग फोन को सबसे पहले जुलाई में लॉन्च किया गया था और यह फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित रोग यूआई पर चलता है। 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 1ms रिस्पॉन्स टाइम और 10-बिट एचडीआर सपोर्ट के साथ इसमें 6.59 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है। पैनल का कॉन्ट्रास्ट रेशियो 100,000:1 है और यह गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्टेड है।

स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए Asus ROG Phone 2 में 2.9 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ 12 जीबी तक रैम और 512 जीबी तक यूएफएस 3.0 इंटरनल स्टोरेज है। फोन के दो स्टोरेज वेरिएंट हैं- 128 जीबी और 512 जीबी। रोग फोन 2 में डीटीएस: एक्स अल्ट्रा सपोर्ट के साथ डुअल फ्रंट स्टीरियो स्पीकर्स हैं।
Advertisement

रोग फोन 2 के कैमरा में भी इंप्रूवमेंट किया गया है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर वाइड-एंगल कैमरा के साथ। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।

एक्सेलेरोमीटर, कंपास, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, हॉल सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप सेंसर, अल्ट्रासोनिक सेंसर और सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। रोग फोन 2 में निचले हिस्से में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट को जगह मिली है। Asus ROG Phone 2 में जान फूंकने के लिए 6,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। फोन की लंबाई-चौड़ाई की बात करें तो 170.99x77.6x9.78 मिलीमीटर और वज़न 240 ग्राम है।
Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, premium design
  • Excellent all-round performance
  • Vivid, high-refresh-rate display
  • Solid battery life
  • Good daylight camera performance
  • Bad
  • Heavy and bulky
  • No waterproofing or wireless charging
  • Cameras struggle a bit in low light
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.59 इंच

प्रोसेसर

2.6 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.