Asus 6Z, Asus Max Pro M1, Asus 5Z समेत अन्य असूस स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

Asus 6Z, Asus 5Z, Asus Max Pro M1: असूस 6ज़ेड, असूस मैकेस प्रो एम1 और असूस 5ज़ेड पर कितने रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है जानें।

Asus 6Z, Asus Max Pro M1, Asus 5Z समेत अन्य असूस स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

Asus 6Z, Asus Max Pro M1, Asus 5Z समेत अन्य असूस स्मार्टफोन पर मिल रहा है डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिल रहा Asus 6Z
  • Asus 5Z का 6 जीबी रैम और 64 जीबी वेरिएंट मिल रहा 16,999 रुपये में
  • Asus Max M2 और Asus Max Pro M1 पर भी मिल रही है छूट
विज्ञापन
Asus 6Z, Asus 5Z, Asus Max Pro M1: असूस ने घोषणा की है कि 7 अक्टूबर से असूस 6ज़ेड के सभी वेरिएंट की कीमत में 4,000 रुपये की अस्थायी रूप से कटौती की गई है। इसके अलावा Flipkart पर Asus ZenFone Max Pro M1 और Asus ZenFone Max M2 की कीमत में भी कटौती की गई है, बता दें कि हैंडसेट 9 अक्टूबर तक ही कम कीमत में बेचे जाएंगे । ग्राहकों को Asus स्मार्टफोन पर बिना ब्याज वाली ईएमआई और बैंकिंग डिस्काउंट भी मिलेंगे।  

फ्लैगशिप असूस 6ज़ेड के सभी वेरिएंट की कीमत में 4,000 रुपये की अस्थायी रूप से कटौती की गई है और 9 अक्टूबर तक यह फ्लिपकार्ट पर कम कीमत पर बेचा जाएगा। कीमत में कटौती के बाद Asus 6Z का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 27,999 रुपये और फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 30,999 रुपये तो वहीं 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 35,999 रुपये में फिलहाल बिक्री के लिए उपलब्ध है।

कीमत में कटौती के अलावा ग्राहकों के लिए 3 महीने और 6 महीने ( बजाज फिनसर्व क्रेडिट और डेबिट कार्ड) की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। सिटी बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का सुनिश्चित बैंकिंग डिस्काउंट मिलेगा। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि बिना ब्याज वाली ईएमआई और सिटी बैंक कार्ड पर बैंकिंग डिस्काउंट असूस 5ज़ेड, ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 और ज़ेनफोन मैक्स एम2 के लिए भी उपलब्ध है।

Flipkart पर असूस 5ज़ेड की कीमत में भी 7,000 रुपये तक की कटौती की गई है। Asus 5Z का 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट कटौती के बाद अब 16,999 रुपये तो वहीं इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में उपलब्ध है। असूस 5ज़ेड के 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को अभी फिलहाल 21,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Asus Max Pro M1 के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 7,499 रुपये, 8,499 रुपये और 11,499 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं, दूसरी ओर Asus Max M2 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 6,999 रुपये और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट फिलहाल 8499 रुपये में बेचा जा रहा है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »