Apple की नई iPhone 17 सीरीज को 10 मिनट में कस्टमर्स तक पहुंचाएगी Blinkit!

Blinkit पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, एपल के स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स की तरह पुराने स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध नहीं होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2025 23:01 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी
  • भारत में iPhone 17 का शुरुआती प्राइस 82,900 रुपये का है
  • इस स्मार्टफोन सीरीज में चार मॉडल शामिल हैं

इन स्मार्टफोन्स को खरीदने की अन्य तरीकों की तुलना में यह इन्हें लेने का सबसे तेज जरिया होगा

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 17 सीरीज को इस सप्ताह की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। क्विक-कॉमर्स सेगमेंट की प्रमुख कंपनियों में शामिल Blinkit ने घोषणा की है कि भारत में इन स्मार्टफोन्स की बिक्री शुरू होने पर 10 मिनटों के अंदर इन्हें कस्टमर्स तक पहुंचाएगी। 

आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स की बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। इन स्मार्टफोन्स को खरीदने की अन्य तरीकों की तुलना में यह इन्हें लेने का सबसे तेज जरिया होगा। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में ब्लिंकिट ने बताया है कि उसकी योजना आईफोन 17 सीरीज के स्मार्टफोन्स की कस्टमर्स को 10 मिनटों के अंदर डिलीवरी करने की है। भारत में iPhone 17 के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 82,900 रुपये का है। इस सीरीज के सबसे स्लिम स्मार्टफोन iPhone Air के 256 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 1,19,000 रुपये का है। 

Advertisement

देश में iPhone 17 Pro के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,34,900 रुपये और iPhone 17 Pro Max के समान स्टोरेज वाले मॉडल का 1,49,900 रुपये का है। आईफोन 17 सीरीज के विभिन्न स्टोरेज वाले वेरिएंट्स के प्राइसेज की पूरी लिस्ट यहां देखी जा सकती है। हालांकि, Blinkit पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स, एपल के स्टोर्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स की तरह पुराने स्मार्टफोन पर एक्सचेंज ऑफर उपलब्ध नहीं होगा। हालांकि, कस्टमर्स के लिए इन स्मार्टफोन्स को सेल शुरू होने के बाद जल्द खरीदने का यह अच्छा मौका होगा। 

ऐप के जरिए फूड डिलीवरी की सर्विस उपलब्ध कराने वाली Zomato के कंट्रोल वाली ब्लिंकिट हायपरलोकल डार्क स्टोर्स के जरिए ऑपरेट करती है और इस वजह से इन स्मार्टफोन्स की यूनिट्स की उपलब्धता भी कम हो सकती है। इस वर्ष फरवरी में Blinkit ने एपल के कई प्रोडक्ट्स की डिलीवरी शुरू करने की जानकारी दी थी। इन प्रोडक्ट्स में MacBook Air, iPad, AirPods और Apple Watch शामिल हैं। हालांकि, यह सर्विस चुनिंदा मेट्रो शहरों में शुरू की गई थी। इसके अलावा ब्लिंकिट ने Xiaomi और कुछ अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की बेस्ट सेलिंग रेंज की दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मुंबई में डिलीवरी के लिए भी टाई-अप किया था। देश में पिछले कुछ वर्षों में क्विक-कॉमर्स का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.