Apple के लिए iPhones बनाने वाली Foxconn ने भारत में फैक्टरियों से चाइनीज स्टाफ को निकाला

इस वर्ष मार्च से मई के दौरान फॉक्सकॉन ने देश से लगभग 3.2 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जुलाई 2025 17:06 IST
ख़ास बातें
  • फॉक्सकॉन की फैक्टरियों से हटाए गए चाइनीज स्टाफ की संख्या 300 से अधिक है
  • इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड और टैरिफ को लेकर तनाव हो सकता है
  • भारत में फॉक्सकॉन के लगभग 80,000 वर्कर्स हैं

इसका कारण अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड और टैरिफ को लेकर तनाव हो सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn ने भारत में अपनी फैक्टरियों से चीन के इंजीनियर्स और टेक्निशियंस को हटा दिया है। इससे एपल के लिए आगामी iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी में मुश्किलें हो सकती हैं। फॉक्सकॉन की फैक्टरियों से निकाले गए चाइनीज स्टाफ की संख्या 300 से अधिक है। 

Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि फॉक्सकॉन के इस फैसले के पीछे अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड और टैरिफ को लेकर तनाव का कारण हो सकता है। पिछले दो महीनों में फॉक्सकॉन की भारत में आईफोन की असेंबलिंग यूनिट्स से 300 से अधिक चाइनीज वर्कर्स बाहर हुए हैं। हालांकि, ताइवान की फॉक्सकॉन ने इसका कारण नहीं बताया है। हाल ही में फॉक्सकॉन ने तमिलनाडु के ओरागडम में एक नई फैक्टरी लगाई है। इससे एपल की ओर से भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाए जाने का संकेत मिला है। 

इस वर्ष मार्च से मई के दौरान फॉक्सकॉन ने देश से लगभग 3.2 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। इन आईफोन्स में से लगभग 97 प्रतिशत अमेरिका को एक्सपोर्ट किए गए हैं। हालांकि, अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की Apple की योजना पर नाराजगी जताई थी। ट्रंप ने अमेरिका में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग नहीं करने पर एपल के वहां बिकने वाले आईफोन्स पर 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने की भी चेतावनी दी थी। इससे अमेरिका में आईफोन्स का प्राइस बढ़ सकता है। 

भारत में फॉक्सकॉन के लगभग 80,000 वर्कर्स हैं। यह आईफोन्स की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरर है। हालांकि, फॉक्सकॉन की मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा चीन में है। एपल की चीन में मैन्युफैक्चरिंग को घटाने की स्ट्रैटेजी के तहत भारत में फॉक्सकॉन ने आईफोन की असेंबलिंग को बढ़ाया है। पिछले वित्त वर्ष में देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 1.5 लाख करोड़ रुपये की थी। फरवरी में लॉन्च किए गए एपल के अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में असेंबलिंग की जा रही है।देश में असेंबल किए जा रहे iPhone 16e की भारत में बिक्री के साथ ही कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी होगा। हाल ही में Tata Group की Tata Electronics की तमिलनाडु में होसुर की नई फैक्टरी में भी आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की गई है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  10. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  11. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  14. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  15. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.