Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display

एपल की योजना iPhone Ultra को सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च करने की है। फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 जून 2026 23:01 IST
ख़ास बातें
  • आगामी फोल्डेबल आईफोन और MacBook Pro में भी OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • Samsung Display ने iPad Mini के OLED पैनल की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है
  • iPhone 18 सीरीज के लिए चीन की BOE को सप्लाई चेन से बाहर रखा गया है

चीन की BOE को आईफोन 18 सीरीज के लिए सप्लाई चेन से बाहर रखा गया है

Photo Credit: Apple

बड़ी डिवाइसेज कंपनियों में शामिल Apple अगले कुछ महीनों में अपने iPad Mini को OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी के आगामी फोल्डेबल आईफोन और MacBook Pro में भी OLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया जा सकता है। इन डिवाइसेज के लिए OLED पैनल्स की सप्लाई दक्षिण कोरिया की Samsung Display और LG Display कर सकती हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस महीने से Samsung Display ने iPad Mini के लिए OLED पैनल की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है। इसके अलावा iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के लिए भी यह डिस्प्ले बना रही है। इस वर्ष लॉन्च होने वाले एपल के सभी प्रोडक्ट्स के लिए OLED पैनल्स की सप्लाई Samsung Display और LG Display कर सकती हैं। 

एपल के आगामी फोल्डेबल iPhone के लिए OLED पैनल की Samsung Display एक्सक्लूसिव सप्लायर हो सकती है। iPhone 18 सीरीज के लिए चीन की BOE को सप्लाई चेन से बाहर रखा गया है। एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। एपल ने इसके लिए महत्वपूर्ण हार्डवेयर कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है। कंपनी की योजना iPhone Ultra को सितंबर में iPhone 18 सीरीज के साथ लॉन्च करने की है। फोल्डेबल आईफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। iPhone Ultra का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान दिख सकता है। 

कंपनी ने इस स्मार्टफोन के लिए डिस्प्ले, चेसिस और मैकेनिकल स्ट्रक्चर सहित महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स को अप्रूव कर दिया है। एपल ने अप्रैल में iPhone Ultra की पहले दौर की ट्रायल मैन्युफैक्चरिंग की थी। कंपनी की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की जुलाई के अंत तक बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर सकती है। हालांकि, फोल्डेबल आईफोन के लिए हिंज को लेकर समस्या होने की रिपोर्ट है। फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर क्रीज को बहुत कम किया जा सकेगा। इससे कंपनी ने Apple Watch के लिए 3D प्रिंटेड केस का इस्तेमाल किया था। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  2. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  3. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone 18 Pro और iPad Mini के पैनल की मैन्युफैक्चरिंग कर रही Samsung Display
  2. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo X Fold 6, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. India vs Ireland T20I Live: आयरलैंड ने दिया 190 रन का लक्ष्य, मोबाइल और लैपटॉप पर यहां देखें लाइव
  4. Xiaomi 18 Pro में मिल सकता है डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम
  5. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  7. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  9. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  10. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.