भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल के प्रॉफिट में भी इससे पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 अक्टूबर 2026 23:14 IST
ख़ास बातें
  • एपल के प्रॉफिट में भी इससे पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है
  • इस अमेरिकी कंपनी का ऑपरेशंस से रेवन्यू 1,03,853 करोड़ रुपये का रहा है
  • हाल ही में iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया है

हाल ही में एपल ने नई आईफोन सीरीज को लॉन्च किया है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple का भारत में बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस अमेरिकी कंपनी का रेवेन्यू एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है। एपल के प्रॉफिट में भी इससे पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है। 
 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत में पिछले फाइनेंशियल ईयर में एपल का ऑपरेशंस से रेवन्यू 1,03,853 करोड़ रुपये का रहा है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। देश के स्मार्टफोन मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली  Samsung का पिछले फाइनेंशियल ईयर में स्मार्टफोन्स से रेवेन्यू लगभग 1.4 प्रतिशत घटकर लगभग 81,472 करोड़ रुपये का है। 

भारत में पिछले फाइनेंशियल ईयर में एपल का नेट प्रॉफिट लगभग 66 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,196 करोड़ रुपये का रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में स्मार्टफोन्स का मार्केट वॉल्यूम के लिहाज से लगभग दो प्रतिशत और वैल्यू में लगभग नौ प्रतिशत बढ़ा है। इस मार्केट में 30,000 रुपये से ज्यादा के प्राइस वाली कैटेगरी में सबसे अधिक ग्रोथ हुई है। एपल की वॉल्यूम के लिहाज से ग्रोथ इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में दोगुने से अधिक की है। 

Advertisement

पिछले महीने एपल ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल से पहले लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स के साथ कंपनी के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को भी पेश किया गया था। इस सीरीज के बेस मॉडल को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। एपल को इस स्मार्टफोन की जोरदार डिमांड मिलने का अनुमान है। इस वजह से इसका बड़ा स्टॉक तैयार किया जा सकता है। अगले वर्ष मार्च में इस स्मार्टफोन को iPhone 18e के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में कंपनी का A20 चिपसेट हो सकता है। iPhone 18 में 6.3 इंच डिस्प्ले मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच Super Retina XDR OLED डिस्प्ले 1,600 निट्स  की पीक ब्राइटनेस और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. भाई दूज पर गिफ्ट करें 5G स्मार्टफोन, कीमत 11 हजार से भी कम से शुरू
  2. Air Purifier कैसे करते हैं हवा को साफ, कभी सोचा है, क्या टेक्नोलॉजी काम करती है?
  3. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  4. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  5. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  6. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  7. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  8. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  9. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  10. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.