9 साल में पहली बार ऐप्पल आईफोन की बिक्री में गिरावट

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 अप्रैल 2016 13:01 IST
ऐप्पल इंक. ने मंगलवार को बताया कि आईफोन की बिक्री में पहली बार गिरवाट देखी गई है। इसके साथ ही 13 साल में कंपनी को पहली बार रेवेन्यू में गिरावट देखने को मिली है। कहा जा रहा है कि कंपनी को नई तकनीक से लैस स्मार्टफोन बनाने में संघर्ष करना पड़ रहा है।

चीन में कंपनी की बिक्री में एक तिमाही से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। अमेरिका के बाद चीन ऐप्पल के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजार है। इसके अलावा कंपनी को इस तिमाही में ग्लोबल रेवेन्यू में भी घाटा देखना पड़ा है।
Advertisement

कंपनी के शेयर में 8 प्रतिशत तक गिरावट हुई है, और फरवरी के बाद से पहली बार 100 डॉलर के नीचे पहुंच गए। ऐप्पल की तरह ही माइक्रोसॉफ्ट कॉर्प., गूगल के एल्फाबेट इंक और माइक्रोब्लॉग ट्विटर के रेवेन्यू में भी उम्मीद से अलग पिछली तिमाही में गिरावट हुई है।

ऐप्पल के मुताबिक, कंपनी ने दूसरी तिमाही में 51.2 मिलियन आईफोन बेचे, जो कि पिछले साल इसी तिमाही में 61.2 मिलियन की तुलना में कम है। लेकिन विश्लेषकों का अनुमान ऐप्पल ने 50 मिलियन आईफोन डिवाइस ही बेचे।
Advertisement

कई सालों की जबरदस्त बिक्री के बाद अब कई निवशकों को लगता है कि ऐप्पल सैचुरेशन की स्थिति में पहुंच चुकी है। ऐप्पल के सीईओ टिम कुक ने विश्लेषकों को बताया है कि कि स्मार्टफोन बाजार में वृद्धि देखने को नहीं मिल रही थी इसीलिए दुनियाभर में सैचुरेशन का सामना करना पड़ा है।
Advertisement

इसके अलावा उन्होंने बताया कि ऐप्पल म्यूजिक और ऐप स्टोर में बढ़ोत्तरी की काफी संभावना है। इसका रेवेन्यू 20 प्रतिशत बड़कर 6 बिलियन डॉलर हो गया है और इसने आईमैक व आईपैड से होने वाले रेवेन्यू को पछाड़ दिया है। कुक ने इशारा किया कि ऐप्पल आने वाले समय में और ज्यादा गैजेट पेश कर सकती है। कुक के मुताबिक, ''ऐप्पल का भविष्य बहुत अच्छा है। हमारे स्टोर में कुछ बेहद शानदार इनोवेशन वाले गैजेट कतार में हैं। ''

आईफोन एसई की बढ़ती मांग
Advertisement
मार्च में ऐप्पल ने 4 इंच के छोटे स्क्रीन वाला आईफोन एसई लॉन्च किया। कंपनी ने इस फोन में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी दी थी। ऐप्पल के अनुसार, हालांकि, दूसरी तिमाही में फोन की बिक्री बुहत ज्यादा नहीं हुई। लेसिन कुछ उभरते हुए बाजारों में इस डिवाइस की शुरुआत अच्छी रही।

कंपनी के मुताबिक, ''दुनिया भर में फिलहाल यह स्थिति है कि हम सप्लाई पूरी नहीं कर पा रहे, इस डिवाइस की मांग बहुत ही ज्यादा है। ''
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple earnings, iPhone, iPhone sales, iPhone SE

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  2. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  3. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  4. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  5. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  6. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  8. एंड्रॉयड फोन में बैटरी हेल्थ कैसे करें चेक, जानें आसान प्रक्रिया
  9. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP 3 कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  10. ISRO ने अंतरिक्ष में भेजा सबसे एडवांस सैटेलाइट, 3600 किमी की ऊंचाई से देश पर रखेगा नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.