iPhone चार्जिंग के समय उसके पास बिल्कुल न सोएं, Apple की चेतावनी!

एडवाइजरी में कहा गया है कि चार्जिंग के दौरान iPhone गर्मी पैदा करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 अगस्त 2023 12:50 IST
ख़ास बातें
  • iPhone, पावर एडेप्टर, और वायरलेस चार्जर को किसी हवादार जगह पर रखें।
  • ज्यादा नमी के समय में खराब केबल या चार्जर का इस्तेमाल न करें।
  • फोन को किसी कंबल, चादर आदि पर रखकर चार्ज नहीं करना चाहिए।

Apple ने साफतौर पर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यूजर को फोन चार्ज होते समय उसके पास नहीं सोना चाहिए।

आपने कई बार सुना होगा फोन चार्जिंग पर लगाकर पास सोते समय हादसा हो गया। इस बारे में कई स्टडी भी सामने आ चुकी हैं जो कहती हैं कि चार्जिंग होते समय फोन के पास सोना खतरे से खाली नहीं है। यह हादसे का कारण बन सकता है, और साथ ही स्वास्थ्य को भी नुकसान पहुंचा सकता है। Apple ने भी अब इसे लेकर साफतौर पर चेतावनी जारी कर दी है। आइए जानते हैं कंपनी ने कौन सी हिदायतें दी हैं। 

iPhone बनाने वाली Apple ने साफतौर पर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यूजर को फोन चार्ज होते समय उसके पास नहीं सोना चाहिए। इसमें खासकर उन लोगों के लिए चेतावनी दी गई है जिनको फोन चार्जिंग पर लगाकर इस्तेमाल करने या ऐसी ही हालत में उसके पास सो जाने की आदत है। यह चेतावनी एपल के ऑनलाइन यूजर गाइड में दी गई है। इसमें कहा गया है कि iPhone को केवल ऐसे वातावरण में चार्ज करना चाहिए जिसमें हवा आने-जाने की सुविधा हो, और फोन के नीचे कोई फ्लैट सरफेस हो जैसे टेबल आदि। यानि कि फोन को किसी कंबल, चादर या अन्य किसी ऐसी चीज, या शरीर पर रखकर चार्ज नहीं करना चाहिए। 

एडवाइजरी में कहा गया है कि चार्जिंग के दौरान iPhone गर्मी पैदा करता है। अगर इस गर्मी को निकलने की जगह नहीं मिलती है तो इससे जलने, या आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है। साथ ही कहा गया है कि तकिए के नीचे रखकर फोन चार्ज करना सबसे घातक हो सकता है। यह कंपनी ने फोन चार्ज करने का सबसे असुरक्षित तरीका बताया है। 

मुख्य मैसेज में कंपनी ने कहा है- पावर सोर्स से कनेक्टेड होने की स्थिति में डिवाइस, पावर एडेप्टर, वायरलेस चार्जर पर सोए नहीं। उन्हें कंबल, तकिए के नीचे न रखें। iPhone, पावर एडेप्टर, और वायरलेस चार्जर को किसी हवादार जगह पर रखें। अगर आपके शरीर को किसी डिवाइस से निकलने वाली गर्मी से दिक्कत होती है, तो ऐसे में खास ध्यान रखें। कंपनी के ज्यादा नमी के समय में खराब केबल या चार्जर का इस्तेमाल न करने की सलाह भी दी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  2. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  3. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  4. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  5. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  6. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  8. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  9. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.