ऐप्पल के आईफोन की बिक्री पहली बार कम होने की आशंका

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 जनवरी 2016 10:55 IST
क्या ऐप्पल के एक दशक तक चले सुनहरे सफ़र का अंत होने वाला है? मंगलवार को जब इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने अपने हैंडसेट की बिक्री के आंकड़ों का खुलासा किया तो इसकी आशंका बढ़ गई। इस तिमाही में कंपनी को बिक्री में सबसे धीमा विकास देखने को मिला। कंपनी ने चेताया है कि वह आने वाले दिनों में और भी खराब नतीजों की उम्मीद कर रही है।

कैलिफॉर्निया की इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने कहा कि उसे इस तिमाही में  आईफोन की बिक्री में गिरावट की अंदेशा है। खासकर जब इसकी तुलना पिछले साल के शानदार तिमाही से की जाएगी।

ऐप्पल के सीईओ ने टिम कुक ने कहा, ''हमारा मानना है कि इस तिमाही में आईफोन की बिक्री में गिरावट देखने को मिलेगी।'' हालांकि, इस मुश्किल परिस्थिति के बीच भी कंपनी स्मार्टफोन मार्केट को लेकर आशान्वित है।

ऐप्पल की योजना आने वाले दिनों में भी स्मार्टफोन सेगमेंट में निवेश जारी रखने की है। टिम कुक ने कहा, ''अभी भी दुनिया में कई लोग हैं जो स्मार्टफोन खरीदना चाहेंगे। हम इस सेगमेंट में से अपनी हिस्सेदारी पाने की कोशिश करेगी।"

26 दिसंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी की आय में 2 फीसदी वृद्धि देखने को मिली। इस तिमाही में कमाई 18.4 बिलियन डॉलर रही। वहीं, कंपनी का राजस्व 75.9 बिलियन डॉलर रहा। राजस्व के मामले में पिछले साल के इसी तिमाही की तुलना में 2 फीसदी वृद्धि देखने को मिली।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार? महिला को डराया, जानें फिर पुलिस ने क्या किया
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिल सकता है MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find N6 फोल्डेबल फोन लॉन्च: नई फोल्डिंग टेक्नोलॉजी और 6000mAh बैटरी है खासियत, जानें कीमत
  3. Poco X8 Pro, X8 Pro Max भारत में लॉन्च, 9000mAh बैटरी, 100W चार्जिंग के साथ जानें कीमत
  4. Xiaomi 18 Pro में होंगे 200MP के 2 कैमरा, 7000mAh बैटरी!
  5. Oppo K14 5G भारत में लॉन्च: 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया बजट फोन
  6. Fake Traffic Challan Scam: 500 रुपये बचाने गए और गंवा दिए लाखों, ऐसे बचें इस नए साइबर स्कैम से
  7. Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
  8. LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
  9. OnePlus Nord 6 टीजर लॉन्च! मिल सकती है 9000mAh बैटरी
  10. Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.