Apple ने ग्लोबल टैबलेट मार्केट में किया टॉप, जानें टॉप 5 लिस्ट

टैबलेट की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि पर्सनल उपयोग के साथ कमर्शियल स्तर पर टैबलेट का अधिक उपयोग हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 फरवरी 2025 15:29 IST

Apple iPad 10th generation में 10.9 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

टैबलेट की डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है, क्योंकि पर्सनल उपयोग के साथ कमर्शियल स्तर पर टैबलेट का अधिक उपयोग हो रहा है। ग्लोबल स्तर पर 2024 में टैबलेट शिपमेंट में 9 प्रतिशत की ग्रोथ हुई है जो कैलेंडर ईयर के लिए 147.6 मिलियन यूनिट तक पहुंच गई। Canalys के सेल इन शिपमेंट एनालिसेज के अनुसार, अक्तूबर से दिसंबर की अवधि में कुल 39.9 मिलियन यूनिट्स की बिक्री हुई, जो 2023 की चौथी तिमाही के मुकाबले में 5.6 प्रतिशत की ग्रोथ दर्शाता है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किस ब्रांड ने कितनी ब्रिकी की।

Apple ने बीते साल अनुमानित 56.9 मिलियन टैबलेट शिपमेंट और 38.6 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ पहले पायदान पर आया है। Samsung 27.8 मिलियन शिपमेंट और ग्लोबल मार्केट में 18.8 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर आया। जबकि Huawei 10.4 मिलियन यूनिट शिपमेंट और 7.3 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ तीसरे पायदान पर आया (इस दौरान हुवावे ने 29.3 प्रतिशत का सलाना ग्रोथ भी हासिल की)। Lenovo अपने 10.4 मिलियन शिपमेंट और 7.1 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ चौथे पायदान हासिल किया। Xiaomi 9.2 मिलियन शिपमेंट और 6.2 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी के साथ टॉप 5 में शामिल हो गया, साथ ही 73.1 प्रतिशत की दमदार सालाना ग्रोथ भी हासिल की। 
Advertisement

अन्य ब्रांड्स ने इस दौरान 32.5 मिलियन टैबलेट शिपमेंट के साथ 22 प्रतिशत की मार्केट हिस्सेदारी हासिल की है। Canalys एनालिस्ट के अनुसार, ग्लोबल पीसी मार्केट में नए डिवाइसके चलते दुनिया भर में टैबलेट की मांग में बढ़ोतरी हुई है। 2025 में कॉर्पोरेट टैबलेट की डिमांड बढ़ने की उम्मीद है, जबकि सामान्य कंज्यूमर बाजार समान परफॉर्मेंस कर सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Huawei, Samsung, Xiaomi, Tablet, Global tablet shipments, Canalys

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  3. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.