Samsung को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे बड़ी स्मार्टफोन कंपनी को तैयार Apple

Samsung को इनवेंटरी के प्रेशर, कम डिमांड और सेमीकंडक्टर की कमी जैसी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 15:36 IST
ख़ास बातें
  • चौथी तिमाही में इस मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान एपल ले सकती है
  • सैमसंग के लिए चौथी तिमाही में स्थिति बेहतर होनी मुश्किल है
  • भारत के स्मार्टफोन मार्केट में चीन की Xiaomi पहले स्थान पर बरकरार है

ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी तिमाही में लगभग 11 प्रतिशत की गिरावट रही

ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में पिछली कुछ तिमाहियों से डिमांड कमजोर है। इस मार्केट पर स्लोडाउन के साथ ही इन्फ्लेशन बढ़ने का भी असर पड़ा है। इस मार्केट में सबसे अधिक बिक्री करने वाली दक्षिण कोरिया की Samsung को इनवेंटरी के प्रेशर, कम डिमांड और सेमीकंडक्टर की कमी जैसी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। इससे कंपनी के डिवाइसेज की शिपमेंट्स पर असर पड़ सकता है। 

TrendForce की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वर्ष की चौथी तिमाही में अमेरिकी स्मार्टफोन मेकर Apple मार्केट शेयर में सैमसंग को पीछे छोड़कर सबसे बड़ी ग्लोबल स्मार्टफोन कंपनी बन सकती है। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में तीसरी तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 11 प्रतिशत की गिरावट रही। यह दूसरी तिमाही की तुलना में 0.9 प्रतिशत घटी है। रिपोर्ट में बताया गया है कि चौथी तिमाही में इस मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान एपल ले सकती है। आईफोन बनाने वाली एपल का मार्केट शेयर बढ़कर 24.6 प्रतिशत होने की संभावना है। सैमसंग का मार्केट शेयर 22.2 प्रतिशत से घटकर लगभग 20.2 प्रतिशत हो सकता है।  
Advertisement

BusinessKorea की एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि सैमसंग के लिए चौथी तिमाही में स्थिति बेहतर होनी मुश्किल है क्योंकि कंपनी इनवेंटरी के प्रेशर और कम डिमांड जैसी मुश्किलों का सामना कर रही है। हालांकि, भारत के स्मार्टफोन मार्केट में चीन की Xiaomi पहले स्थान पर बरकरार है। इसका मार्केट शेयर 25.27 प्रतिशत का है। इसके बाद Vivo और सैमसंग क्रमशः 16.5 प्रतिशत और 16.05 प्रतिशत के साथ हैं।

iPhone के प्रोडक्शन में इस वर्ष भारी कमी हो सकती है। Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली Foxconn की चीन के Zhengzhou की फैक्टरी में खराब स्थितियों के कारण वर्कर्स के उपद्रव और तोड़फोड़ से प्रोडक्शन पर बड़ा असर पड़ा है। इससे इस वर्ष iPhone Pro का प्रोडक्शन लगभग 60 लाख यूनिट्स घट सकता है। फॉक्सकॉन के वर्कर्स को असेंबली लाइंस पर जल्द वापस लाने और कोरोना की वजह से लगाए गए लॉकडाउन पर पर प्रोडक्शन निर्भर करेगा। इस फैक्टरी में iPhone 14 Pro और  Pro Max का अधिकतर प्रोडक्शन होता है। ये दोनों स्मार्टफोन इस वर्ष एपल के लिए सबसे अधिक डिमांड वाले रहे हैं। Apple भी iPhone का चीन और भारत में प्रोडक्शन करती है। कंपनी ने अपनी नई iPhone 14 सीरीज के कुछ मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग शुरू की है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  4. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  5. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  6. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  7. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  8. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  9. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  10. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.