ऐप्पल हर 3 साल में आईफोन के डिजाइन में करेगी बड़ा बदलाव: रिपोर्ट

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 1 जून 2016 13:28 IST
ऐप्पल आईफोन के डिजाइन को लेकर समय-समय पर रिपोर्ट आती रहती हैं। अब एक नई खबर में जानकारी मिली है कि ऐप्पल ने आईफोन के डिजाइन में बदलाव करने के लिए तय की गई समयसीमा को बदल दिया है। नई जानकारी के मुताबिक, अब कंपनी हर तीन साल पर ऐप्पल आईफोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव कर सकती है। पहले के दो साल की जगह कंपनी अब आईफोन में बड़े बदलाव लाने के लिए तीन साल तक इंतज़ार करेगी।

प्रोडक्ट रिफ्रेश सायकल में इस बदलाव की वजह बाजार की धीमी रफ्तार और स्मार्टफोन फंक्शन में नए इनोवेशन के कम होने को माना जा रहा है।

शायद यही वजह है कि आईफोन 7 के लीक की खबरों में डिजाइन में बहुत कम बदलाव की बात सामने आई है (सिवाय एंटीना बैंड की जगह बदलने के)। इससे पहले, ऐप्पल अपने 'एस' मॉडल में खासा बदलाव करती रही है। आईफोन 6 के साथ हमने पूरी तरह से एक बदला हुआ ऐप्पल स्मार्टफोन देखा था। आईफोन 6एस में डिजाइन में कोई बदलाव ना करते हुए हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड किए गए थे। यूजर को आईफोन 7 के आने के साथ पूरी तरह से नए डिजाइन वाला स्मार्टफोन मिलने की उम्मीद थी।

बहरहाल, Nikkei.com की रिपोर्ट के अनुसार, आईफोन के डिजाइन में बड़ा बदलाव 2017 में लॉन्च होने वाले फोन में देखा जाएगा। इससे पहले खबर आई थी कि 2017 में रिलीज होने वाले स्मार्टफोन के आईफोन 7एस की जगह आईफोन 8 नाम से पेश किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पुष्टि की गई है कि इस आईफोन में कैमरा और बैटरी क्षमता अपग्रेडेड होगी। इसके अलावा यह रिपोर्ट उन खबरों से भी मिलती है जिनमें आईफोन 7 के वाटर रेजिस्टेंट होने व 3.5 एमएम ऑडियो जैक के बिना आने की बात कही गई थी। इसके अलावा इस रिपोर्ट से एक तीसरे कथित हाई-एंड वेरिएंट (जिसमें करेक्शन फंक्शन के जरिए यूजर को बेहतर क्वालिटी की तस्वीरें मिलेंगी) संकेत मिलते हैं।
Advertisement

हालांकि अभी इन सभी खबरों की सच्चाई सामने आना बाकी है। अभी तक आईफोन 7 में एक ए10 प्रोसेसर, डुअल कैमरा सेटअप और 3 जीबी रैम की जानकारी मिली है। इसके अलावा कंपनी 16 जीबी बेस वेरिएंट की जगह 32 जीबी बेस वेरिएंट पेश कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iOS, iPhone, iPhone 6, iPhone 6s, iPhone 7, iPhone 7 Plus, Mobiles
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.