Apple बना रही सबसे बड़े डिस्प्ले वाला फोल्डेबल फोन! जानें कब होगा लॉन्च

एपल का ये फोल्डेबल स्मार्टफोन इसके अपने 2021 iPad Mini की जगह ले सकता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 फरवरी 2024 12:56 IST
ख़ास बातें
  • एपल इसे 2026 से 2027 के बीच में लॉन्च कर सकती है।
  • इसमें एक बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलेगा।
  • यह एपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, या फिर टैबलेट हो सकता है।

2021 iPad Mini में A15 Bionic चिपसेट है।

Photo Credit: Apple

Apple फोल्डेबल डिवासेज में जल्द एंट्री कर सकती है। कथित रूप से एपल एक नई प्रोडक्ट कैटिगरी में काम कर रही है। कयास है कि Apple फोल्डेबल डिवाइस बना रही है। लेकिन ऐसा है तो क्या होगा एपल के फोल्डेबल डिवाइस में? रिपोर्ट कहती है कि कंपनी का फोल्डेबल डिवाइस, जो कि एक मोबाइल डिवाइस हो सकता है, मार्केट में मौजूद सभी फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मुकाबले सबसे बड़े डिस्प्ले के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं पूरी बात। 

Apple फोल्डेबल स्मार्टफोन अब दूर नहीं है। The Elec की ओर से दावा किया गया है कि कंपनी एक फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही है जो कि एक स्मार्टफोन बताया जा रहा है। इसमें एक बड़ा डिस्प्ले देखने को मिलेगा। इसकी भीतरी स्क्रीन 7 से 8 इंच बड़ी होगी, जबकि बाहरी स्क्रीन 7.6 इंच से लेकर 8.4 इंच तक बड़ी हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह एपल का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन, या फिर टैबलेट हो सकता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एपल इसे 2026 से 2027 के बीच में लॉन्च कर सकती है।  

एपल का ये फोल्डेबल स्मार्टफोन इसके अपने 2021 iPad Mini की जगह ले सकता है। जिसमें कि 8.3 इंच का लिक्विड रेटिना IPS LCD डिस्प्ले आता है। भारत में वर्तमान में इसकी कीमत 49,900 रुपये से शुरू होती है। 2021 iPad Mini में A15 Bionic चिपसेट है। यह 64 जीबी, और 256 जीबी स्टोरेज में आता है। डिवाइस को पिंक, पर्पल, स्टारलाइट, और स्पेस ग्रे कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

इससे पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी iPad Mini को OLED डिस्प्ले के साथ अपग्रेड करके पेश कर सकती है। इसमें भी वर्तमान में उपलब्ध मॉडल की तुलना में बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसे 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। इसका डिस्प्ले 8.7 इंच का हो सकता है। बहरहाल, इसके लॉन्च में अभी समय है। लेकिन अब देखना होगा कि एपल का कथित नया फोल्डेबल डिवाइस एक स्मार्टफोन होगा या टैबलेट! 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Light, ergonomic design
  • Great performance for gaming and entertainment
  • Bigger display is great for comics, magazines
  • Very polished iPadOS app ecosystem
  • Works great with Apple Pencil (2nd gen)
  • Bad
  • No 3.5mm audio socket
  • Top-end variants are expensive
  • Apple’s ecosystem is too restrictive for some
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

8.30 इंच

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रिज़ॉल्यूशन

2266x1488 पिक्सल

ओएस

आईपैडओएस 15

स्टोरेज

64 जीबी

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.