Apple की iPhone 13 Series का रिकॉर्ड, फेस्टिवल सीज़न में 4 करोड़ से ज्यादा फोन की बिक्री

रिसर्च में कहा गया है कि 2022 के मध्य तक आईफोन 13 हैंडसेट्स की डिमांड लगातार बनी रहेगी।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 जनवरी 2022 09:37 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone 13 के साथ कंपनी की रफ्तार 2022 में भी जारी रहेगी।
  • फेस्टिवल सीज़न में एप्पल ने 4 करोड़ से ज्यादा आईफोन 13 मॉडल्स की सेल की।
  • एप्पल की आईफोन 13 सीरीज एक हिट सीरीज साबित हुई है।

2021 की आखिरी तिमाही में आईफोन 13 सीरीज की डिमांड बहुत अधिक रही लेकिन कंपनी सप्लाई पूरी करने में सफल नहीं रही।

Apple का फेस्टिवल सीजन सेल के लिहाज से काफी शानदार रहा है। कंपनी ने फेस्टिवल सीजन के दौरान दुनियाभर में करोड़ों iPhone की बिक्री की है। कंपनी ने सितंबर 2021 में iPhone 13 सीरीज़ को लॉन्च किया था जिसमें iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की दुनियाभर में अच्छी खासी बिक्री हुई है और फेस्टिवल सीज़न में ही कंपनी ने अपने स्मार्टफोन्स की करोड़ों यूनिट्स की सेल कर एक रिकॉर्ड बना दिया है।  

PhoneArena की एक रिपोर्ट में Wedbush के एनालिस्ट Daniel Ives के मुताबिक 2021 के फेस्टिवल सीज़न में एप्पल ने 4 करोड़ से ज्यादा आईफोन 13 मॉडल्स की सेल की है। इसी के साथ रिपोर्ट में एप्पल के मार्केट कैपिटलाइजेशन को लेकर भी एक बात सामने आई है। इसमें कहा गया है कि जल्द ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3 खरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। 
Advertisement

एनालिस्ट का कहना है कि Apple iPhone 13 के साथ कंपनी की रफ्तार 2022 में भी जारी रहेगी। नए साल में आईफोन 13 की सेल में ग्रोथ होने का अनुमान है। ऐसा इसलिए भी होगा क्योंकि 2021 की चौथी तिमाही में आईफोन 13 सीरीज की डिमांड बहुत अधिक रही लेकिन कंपनी सप्लाई पूरी करने में सफल नहीं रही। कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में चिप शॉर्टेज का असर देखा गया जिसका नुकसान एप्पल को भी उठाना पड़ा। पिछले साल के आखिरी 3 महीनों में 1.2 करोड़ आईफोन 13 यूनिट्स की डिमांड को कंपनी पूरा नहीं कर पाई। इसका अर्थ है कि मार्केट में 1.2 करोड़ ग्राहक जो आईफोन 13 खरीदना चाहते थे, उनके लिए कंपनी की तरफ से सप्लाई में कमी आ गई। 

रिसर्च में कहा गया है कि 2022 के मध्य तक आईफोन 13 हैंडसेट्स की डिमांड लगातार बनी रहेगी। इसको दूसरे शब्दों में कहें तो एप्पल की आईफोन 13 सीरीज एक हिट सीरीज साबित हुई है। पॉपुलेरिटी के कारण इस सीरीज को ग्राहक तब तक पसंद करते रहेंगे जब तक कि Apple iPhone 14 सीरीज़ मार्केट में दस्तक नहीं देती है। एनालिस्ट का कहना है कि एप्पल आईफोन 14 सीरीज़ को कंपनी सितंबर 2022 तक लॉन्च कर सकती है। लेकिन तब तक आईफोन 13 की डिमांड बरकरार रहेगी।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Very portable and convenient
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
  • Average battery life
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.40 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, crisp 120Hz display
  • Excellent construction quality
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • Versatile cameras
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Bulky and heavy
  • Display notch in 2021
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3095 एमएएच

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2523 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Bright, crisp 120Hz display
  • Excellent construction quality
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • Versatile cameras
  • Bad
  • Extremely expensive
  • Bulky and heavy
  • Display notch in 2021
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3095 एमएएच

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2523 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  2. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  3. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  8. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.