• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple की iPhone 13 Series का रिकॉर्ड, फेस्टिवल सीज़न में 4 करोड़ से ज्यादा फोन की बिक्री

Apple की iPhone 13 Series का रिकॉर्ड, फेस्टिवल सीज़न में 4 करोड़ से ज्यादा फोन की बिक्री

रिसर्च में कहा गया है कि 2022 के मध्य तक आईफोन 13 हैंडसेट्स की डिमांड लगातार बनी रहेगी।

Apple की iPhone 13 Series का रिकॉर्ड, फेस्टिवल सीज़न में 4 करोड़ से ज्यादा फोन की बिक्री

2021 की आखिरी तिमाही में आईफोन 13 सीरीज की डिमांड बहुत अधिक रही लेकिन कंपनी सप्लाई पूरी करने में सफल नहीं रही।

ख़ास बातें
  • Apple iPhone 13 के साथ कंपनी की रफ्तार 2022 में भी जारी रहेगी।
  • फेस्टिवल सीज़न में एप्पल ने 4 करोड़ से ज्यादा आईफोन 13 मॉडल्स की सेल की।
  • एप्पल की आईफोन 13 सीरीज एक हिट सीरीज साबित हुई है।
विज्ञापन
Apple का फेस्टिवल सीजन सेल के लिहाज से काफी शानदार रहा है। कंपनी ने फेस्टिवल सीजन के दौरान दुनियाभर में करोड़ों iPhone की बिक्री की है। कंपनी ने सितंबर 2021 में iPhone 13 सीरीज़ को लॉन्च किया था जिसमें iPhone 13, iPhone 13 mini, iPhone 13 Pro और iPhone 13 Pro Max को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स की दुनियाभर में अच्छी खासी बिक्री हुई है और फेस्टिवल सीज़न में ही कंपनी ने अपने स्मार्टफोन्स की करोड़ों यूनिट्स की सेल कर एक रिकॉर्ड बना दिया है।  

PhoneArena की एक रिपोर्ट में Wedbush के एनालिस्ट Daniel Ives के मुताबिक 2021 के फेस्टिवल सीज़न में एप्पल ने 4 करोड़ से ज्यादा आईफोन 13 मॉडल्स की सेल की है। इसी के साथ रिपोर्ट में एप्पल के मार्केट कैपिटलाइजेशन को लेकर भी एक बात सामने आई है। इसमें कहा गया है कि जल्द ही कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 3 खरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। 

एनालिस्ट का कहना है कि Apple iPhone 13 के साथ कंपनी की रफ्तार 2022 में भी जारी रहेगी। नए साल में आईफोन 13 की सेल में ग्रोथ होने का अनुमान है। ऐसा इसलिए भी होगा क्योंकि 2021 की चौथी तिमाही में आईफोन 13 सीरीज की डिमांड बहुत अधिक रही लेकिन कंपनी सप्लाई पूरी करने में सफल नहीं रही। कोरोना महामारी के कारण दुनियाभर में चिप शॉर्टेज का असर देखा गया जिसका नुकसान एप्पल को भी उठाना पड़ा। पिछले साल के आखिरी 3 महीनों में 1.2 करोड़ आईफोन 13 यूनिट्स की डिमांड को कंपनी पूरा नहीं कर पाई। इसका अर्थ है कि मार्केट में 1.2 करोड़ ग्राहक जो आईफोन 13 खरीदना चाहते थे, उनके लिए कंपनी की तरफ से सप्लाई में कमी आ गई। 

रिसर्च में कहा गया है कि 2022 के मध्य तक आईफोन 13 हैंडसेट्स की डिमांड लगातार बनी रहेगी। इसको दूसरे शब्दों में कहें तो एप्पल की आईफोन 13 सीरीज एक हिट सीरीज साबित हुई है। पॉपुलेरिटी के कारण इस सीरीज को ग्राहक तब तक पसंद करते रहेंगे जब तक कि Apple iPhone 14 सीरीज़ मार्केट में दस्तक नहीं देती है। एनालिस्ट का कहना है कि एप्पल आईफोन 14 सीरीज़ को कंपनी सितंबर 2022 तक लॉन्च कर सकती है। लेकिन तब तक आईफोन 13 की डिमांड बरकरार रहेगी।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Very portable and convenient
  • कमियां
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
  • Average battery life
डिस्प्ले5.40 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, crisp 120Hz display
  • Excellent construction quality
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • Versatile cameras
  • कमियां
  • Extremely expensive
  • Bulky and heavy
  • Display notch in 2021
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3095 एमएएच
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन1170x2523 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright, crisp 120Hz display
  • Excellent construction quality
  • Good battery life
  • Great overall performance
  • Versatile cameras
  • कमियां
  • Extremely expensive
  • Bulky and heavy
  • Display notch in 2021
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए15 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3095 एमएएच
ओएसआईओएस 15
रिज़ॉल्यूशन1170x2523 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Samsung Galaxy S26 सीरीज के लिए प्री-बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स को मिलेगा मुफ्त स्टोरेज अपग्रेड
  2. Vivo X300 FE में मिल सकते हैं RAM और स्टोरेज के 2 वेरिएंट
  3. Pixel 10a भारत में लॉन्च: 48MP कैमरा, 5100mAh बैटरी वाले फोन को 7 साल तक मिलेंगे OS अपडेट्स! जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy S26 के लॉन्च से पहले धमाका! प्री-रिजर्वेशन के साथ Rs 50 हजार तक जीतने का मौका
  5. अब AI से बातचीत करके बनेगा ट्रिप प्लान, MakeMyTrip और OpenAI ने मिलाया हाथ
  6. Tecno Camon 50, Camon 50 Pro लॉन्च हुए 50MP कैमरा, 6150mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. इंटरनेशनल टेक कंपनियों को करना होगा भारत के संविधान का पालन, सरकार ने दी हिदायत 
  8. क्या है वो रोबोट डॉग जिसने AI Summit में Galgotias University से उसका पवेलियन छीन लिया? यहां जानें पूरी कहानी
  9. Maruti Suzuki ने लॉन्च की e Vitara, जानें प्राइस, रेंज
  10. Google I/O 2026: इस दिन होगा Google का सबसे बड़ा डेवलपर कॉन्फ्रेंस, इवेंट में दिखेगा AI का जलवा?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »