• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple चीन में iPhone 15 पर दे रहा बंपर डिस्काउंट, Xiaomi और Huawei को टक्कर देने के लिए फैसला

Apple चीन में iPhone 15 पर दे रहा बंपर डिस्काउंट, Xiaomi और Huawei को टक्कर देने के लिए फैसला

iPhone की कीमतों 5 प्रतिशत की कटौती की है। यह एक लिमिटेड पीरियड के लिए लुनर न्यू ईयर इवेंट प्रमोशन है जो कि 18 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी तक जारी रहेगा।

Apple चीन में iPhone 15 पर दे रहा बंपर डिस्काउंट, Xiaomi और Huawei को टक्कर देने के लिए फैसला

Photo Credit: Apple

iPhone 15 Pro में 6.10 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • iPhone 15 Pro में 6.10 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 15 Pro हैक्सा कोर ऐप्पल ए17 प्रो पर काम करता है।
  • iPhone 15 Pro के रियर में 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Apple चीन में iPhone पर आकर्षक डिस्काउंट की पेशकश कर रहा है, जिससे कीमतें CNY 500 (लगभग 5,800 रुपये) रुपये कम हो रही है। यहां हम आपको आईफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

अमेरिकी टेक दिग्गज ने कुछ iPhone की कीमतों 5 प्रतिशत की कटौती की है। यह एक लिमिटेड पीरियड के लिए लुनर न्यू ईयर इवेंट प्रमोशन है जो कि 18 जनवरी से शुरू होकर 21 जनवरी तक जारी रहेगा। Apple की बीते साल पेश की गई iPhone 15 सीरीज की बिक्री चीन में पिछले आईफोन की तुलना में बहुत खराब रही है।

Huawei और Xiaomi घरेलू कंपनियां काफी कड़ी टक्कर देती हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ कंपनियां और सरकारी डिपार्टमेंट कर्मचारियों के लिए Apple डिवाइसेज का इस्तेमाल को सीमित कर रही हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि सुरक्षा के लिहाज से चीनी ऐप्स पर अमेरिकी सरकार ने प्रतिबंधित किया हुआ है।

2024 के पहले हफ्ते में चीनी iPhone की बिक्री में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है, जबकि 2023 के दौरान 3 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस साल स्थिति ज्यादा प्रतिस्पर्धी हो जाएगी। Apple ने कई सालों से अपने नए आईफोन की कीमतों में कटौती नहीं की है। सितंबर में लॉन्च के दौरान iPhone 15 सीरीज की कीमतें बढ़ाई नहीं गईं थी। Pinduoduo समेत ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म साल की शुरुआत से iPhone 15 और iPhone 15 Pro की कीमतों में 16 प्रतिशत तक की कटौती कर रहे हैं।

मार्केट रिसर्च फर्म कैनालिस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट निकोल पेंग ने कहा कि डिस्काउंट कोई नई बात नहीं है, क्योंकि बाजार में प्रतिस्पर्धा और Apple यूजर्स में अपग्रेड करने में कमी के चलते Apple ग्लोबल स्तर पर और खासतौर पर चीन में बिक्री बढ़ाना चाहता है। पेंग ने कहा कि यह साफ है कि Huawei वापसी कर रही है और कुछ चीनी यूजर्स देशभक्ति के चलते Huawei स्मार्टफोन इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं।  इस साल एप्पल की बिक्री दुनिया भर में स्थिर रहेगी जबकि चीन में थोड़ी गिरेगी।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • कमियां
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल A16 बायोनिक
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1179x2556 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 15, iPhone 15 Pro, iPhone 14, iPhone 13, Xiaomi, Huawei
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  9. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »