Apple का इवेंट 10 सितंबर को, iPhone 11 से उठ सकता है पर्दा

iPhone 11 हैंडसेट ऐसे वक्त पर लॉन्च होंगे, जब ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में बहुत ज़्यादा वृद्धि नहीं देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2019 13:01 IST
ख़ास बातें
  • तीन आईफोन मॉडल पेश हो सकते हैं इस साल
  • ऐप्पल ने बीते महीने उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे पोस्ट किए थे
  • iPhone 11 सीरीज़ के दो मॉडल ओलेड पैनल के साथ आएंगे

iPhone 11 ज़्यादा पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर कैमरे के साथ आएंगे

Apple 10 सितंबर को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने इस संबंध में मीडिया को इवेंट के इनवाइट भेजने शुरू कर दिया है। कंपनी अपने सिलिकॉन वैली कैंपस में इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में नए जेनरेशन वाले आईफोन लॉन्च किए जा सकते हैं। इवेंट क्यूपर्टिनो स्थित कंपनी के हेडक्वार्टर में स्टीव जॉब्स थिएटर में आयोजित होगा। ऐप्पल ने इवेंट में लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट को लेकर चुप्पी बनाए रखी है। इंटरनेट पर चर्चा है कि iPhone 11 मॉडल ए13 चिपसेट के साथ आएंगे। इस साल तीन आईफोन मॉडल पेश हो सकते हैं। इनमें से दो मॉडल ओलेड पैनल से लैस होंगे और तीसरे आईफोन में एलसीडी स्क्रीन होगी।

ऐप्पल बीते कुछ सालों से इस महीने में ही अपने प्रोडक्ट का लॉन्च इवेंट आयोजित करती रही है।
Advertisement

iPhone 11 हैंडसेट ऐसे वक्त पर लॉन्च होंगे, जब ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में बहुत ज़्यादा वृद्धि नहीं देखने को मिल रही है। ऐप्पल इन दिनों अपने डिजिटल कंटेंट और अपने हार्डवेयर यूज़र्स को अन्य सेवाओं उपलब्ध कराने पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

नए आईफोन ज़्यादा पावरफुल प्रोसेसर और बेहतर कैमरे के साथ आएंगे। लेकिन बहुत बड़े अपग्रेड की उम्मीद नहीं करना सही होगा। कंपनी द्वारा 5जी मॉडल लाने की भी उम्मीद कम है, क्योंकि यह टेलीकॉम नेटवर्क अभी शुरुआती स्टेज में है।
Advertisement

ऐप्पल ने बीते महीने उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजे पोस्ट किए थे। कंपनी को अपनी सर्विसेज से फायदा हुआ था। जबकि आईफोन की सेल में कोई खास सुधार देखने को नहीं मिली थी।
Advertisement

कंपनी के प्रमुख टिम कुक ने कहा था कि कंपनी के लिए यह अब तक का सबसे बेहतरीन जून क्वार्टर है। सर्विसेज से सबसे ज़्यादा राजस्व की प्राप्ति हुई है। वियरेबल प्रोडक्ट की सेल में तेजी देखने को मिली है। आईपैड और मैक ने बेहद ही दमदार प्रदर्शन किया है और आईफोन के ट्रेंड बहुत बेहतर हुए हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, iPhone 11

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.