Apple का ‘One More Thing’ इवेंट आज, यहां देखें लाइवस्ट्रीम

साल 2020 के अंतिम इवेंट में उम्मीद की जा रही है कि Tim Cook की अगुवाई वाली टीम ऐप्पल के अपने silicon आधारित MacBook मॉडल्स को पेश कर सकती है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 नवंबर 2020 11:14 IST
ख़ास बातें
  • भारतीय समयानुसार 11:30pm बजे शुरू होगा यह इवेंट
  • इवेंट में MacBook व अन्य Mac डिवाइस पेश किए जा सकते हैं
  • Apple TV app और YouTube पर देख सकते है इवेंट लाइवस्ट्रीम
Apple आज ‘One More Thing' नामक इवेंट का वर्चुअल इवेंट आयोजित करने वाली है। इस साल यह ऐप्पल का चौथा बड़ा इवेंट होगा, इससे पहले हाल ही में कंपनी ने लेटेस्ट आईफोन मॉडल्स को लॉन्च किया था। वहीं, साल 2020 के अंतिम इवेंट में उम्मीद की जा रही है कि Tim Cook की अगुवाई वाली टीम ऐप्पल के अपने silicon आधारित MacBook मॉडल्स को पेश कर सकती है। इसके अलावा, ऐप्पल ने इस साल की शुरुआत में आयोजित WWDC 2020 में इंटेल प्रोसेसर पर अपने इन-हाउस चिप योजना का भी ऐलान किया था। हालांकि, अभी नए हार्डवेयर को पेश किया जाना बाकि है, जिसमें इसकी नेटिव चिप फीचर की गई होगी।
 

Apple event timing, livestream details

आज Apple ईवेंट की शुरुआत 10am PST (भारतीय समयानुसार 11:30pm बजे) होगी। अपने पिछले दो हार्डवेयर फोकस इवेंट के साथ-साथ WWDC 2020 इवेंट की तरह ही आज का इवेंट भी वर्चुअली आयोजित किया जाएगा। ऐप्पल इस इवेंट को अपने ऐप्पल इवेंट साइट के माध्यम से लाइवस्ट्रीम करेगी। इसके अलावा आप Apple TV app और YouTube पर भी इस इवेंट को लाइव देख सकते हैं। यही नहीं, ऐप्पल के इस इवेंट को आप सीधे नीचे इम्बेड की गई वीडियो में भी देख सकते हैं।
Advertisement
 
 

Apple event announcements (expected)

ऐप्पल इस इवेंट में अपने नेटिव ARM सिलिकॉन पर आधारित हार्डवेयर को पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अपने आधिकारिक मीडिया इनवाइट्स में इस संबंध में कोई जानकारी प्रदान नहीं की है, भेजे गए इनवाइट्स में केवल एक टैगलाइन का उल्लेख किया गया है वो है “One more thing”।

इसका मतलब यह हो सकता है कि इस इवेंट में iPad, Apple Watch या फिर iPhone से संबंधित किसी प्रकार का खुलासा न किया जाए, क्योंकि कंपनी इन से संबंधित ऐलान पहले ही अलग-अलग इवेंट्स में कर चुकी है।
Advertisement

आपको बता दें, पिछले कुछ समय से यह भी खबरे हैं कि कंपनी अपने AirTags पर काम कर रही है। लेकिन, यह घोषणा आज के इवेंट में होने की संभावना नहीं है। इसके बजाय MacBook व अन्य Mac डिवाइस से संबंधित लॉन्च की उम्मीद की जा सकती है।

WWDC 2020 के दौरान ऐप्पल ने नेक्स्ट-जनरेशन मैक मशीन के लिए अपने इन-हाउस ARM आधारित सिलिकॉन योजना की पुष्टि की थी। हालांकि, कंपनी का यह कदम पिछले कई सालों से खबरों में ही बना हुआ है।
Advertisement
 

New Apple MacBook likely

Bloomberg की हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार, ऐप्पल अपने नए 13 इंच और 16 इंच MacBook Pro मॉडल्स के साथ-साथ 13 इंच MacBook Air के प्रोडक्टशन को बढ़ा रही है। छोटे मॉडल को लेकर कहा जा रहा है कि इसके प्रोडक्शन पर काम चल रहा है, जबकि बाकि दो मॉडल्स को आज के इवेंट में पेश किया जा सकता है। मैकबुक मॉडल्स को लेकर यह भी बताया जा रहा है कि इसमें सिलिकॉन के अलावा किसी प्रकार का विजिबल बदलाव नहीं किया गया है।

Nikkei Asia की रिपोर्ट में जानकारी सामने आई है कि ऐप्पल साल 2021 की शुरुआत में अपने नेटिव प्रोससेर पर आधारित MacBook की 25 लाख यूनिट्स को प्रोड्यूस करेगी। कहा जा रहा है कि यह नए मैकबुक मॉडल्स का निर्माण चीन में होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.