• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple यूजर्स अलर्ट! कंपनी ने जारी किया इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट, जल्द करें डाउनलोड, ये रहे स्टेप्स

Apple यूजर्स अलर्ट! कंपनी ने जारी किया इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट, जल्द करें डाउनलोड, ये रहे स्टेप्स

Apple ने यूजर्स के लिए इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है।

Apple यूजर्स अलर्ट! कंपनी ने जारी किया इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट, जल्द करें डाउनलोड, ये रहे स्टेप्स

Photo Credit: istock/Barks_japan

Apple ने यूजर्स के लिए इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है।

ख़ास बातें
  • ये अपडेट्स डिवाइसेज की एक बड़ी रेंज के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं
  • Apple Vision Pro यूजर्स को भी visionOS 2.1.1 वर्जन डाउनलोड करने की सलाह
  • macOS Ventura और SonomaMac पर रन करने वाले Mac कंप्यूटर भी शामिल
विज्ञापन
Apple ने यूजर्स के लिए इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट जारी किया है। इसे जल्द से जल्द डाउनलोड करने की सलाह दी गई है क्योंकि यह एपल डिवाइसेज की सिक्योरिटी से संबंधित है। कंपनी के अनुसार यह अपडेट बहुत जरूरी सिक्योरिटी पैच को सुनिश्चित करता है और ऑपरेटिंग सिस्टम की कुछ बड़ी खामियों को ठीक करता है। Intel आधारित Mac सिस्टम में खतरे की दो बड़ी संभावनाएं पाई गई हैं। इसलिए डिवाइसेज की सिक्योरिटी को खतरा हो सकता है। 

दरअसल एपल के द्वारा इमरजेंसी सिक्योरिटी अपडेट देने के पीछे गूगल का सिक्योरिटी एनालिसिस ग्रुप है। Google के Threat Analysis Group ने इन खामियों को खोजा है जिनकी वजह से अटैकर्स को मैलिशियस कोड और क्रॉस-साइट स्क्रिप्टिंग का मौका मिल सकता है। ये लूप होल एपल के कई ऑपरेटिंग सिस्टम को प्रभावित कर सकते हैं जिनमें iOS, iPadOS, macOS, visionOS, और Safari भी शामिल हैं। इसलिए यूजर्स को इनके लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

iPhone और iPads यूजर्स भी इसे तुरंत डाउनलोड और इंस्टॉल कर लें क्योंकि यह डिवाइसेज की सिक्योरिटी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। एपल ने इसे iOS 18.1.1 और iPadOS 18.1.1 के रूप में जारी किया है। Apple ने सितंबर में iOS 18 और iPadOS 18 अपडेट्स को लॉन्च किया था। अब लगभग महीनेभर बाद ही कंपनी ने ये नए अपडेट रोलआउट कर दिए हैं। इन्हें डिवाइसेज में पुश किया जा रहा है ताकि यूजर्स इन्हें जल्द से जल्द अपने डिवाइसेज में इंस्टॉल कर सकें। एपल ने अपने सपोर्ट पेज पर इन सिक्योरिटी अपडेट्स के बारे में पूरी जानकारी दी है। 

ये अपडेट्स डिवाइसेज की एक बड़ी रेंज के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं जिनमें iPhone और iPad मॉडल्स शामिल हैं। साथ ही macOS Ventura और SonomaMac पर रन करने वाले Mac कंप्यूटर डिवाइसेज भी इसमें शामिल किए गए हैं। Apple Vision Pro यूजर्स को भी visionOS 2.1.1 वर्जन डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। आप इन अपडेट्स को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं हम आपको स्टेप बाय स्टेप गाइड के जरिए यहां बता रहे हैं-
  • सबसे पहले अपने डिवाइस का बैकअप iCloud या अपने कंप्यूटर सिस्टम ले लें तो बेहतर होगा। 
  • इसके बाद डिवाइस को चार्जिंग या पावर सोर्स से जोड़े दें। साथ ही Wi-Fi से भी कनेक्ट कर लें। 
  • अब Settings में जाकर General में जाएं और Software Update पर टैप करें। 
  • इसके बाद आपको सॉफ्टवेयर अपडेट वर्जन यहां पर दिखाई देगा जो एक से ज्यादा भी हो सकते हैं। जिसे भी डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर टैप करें।
  • अब अपना पासकोड यहां भर दें और Install Now पर टैप कर दें। आपके डिवाइस का सॉफ्टवेयर लेटेस्ट वर्जन में अपडेट हो जाएगा। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »