iPhone 17 Slim होगा दुनिया का सबसे पतला फोन! 48MP का होगा कैमरा

फोन के रियर में 48MP का सिंगल कैमरा मिल सकता है।

iPhone 17 Slim होगा दुनिया का सबसे पतला फोन! 48MP का होगा कैमरा

Apple ने iPhone 16 सीरीज को सितंबर के मध्य में लॉन्च किया था।

ख़ास बातें
  • फोन केवल 6mm मोटाई में आएगा।
  • यह Plus मॉडल की जगह ले सकता है।
  • फोन के रियर में 48MP का सिंगल कैमरा मिल सकता है।
विज्ञापन
iPhone 17 Slim दुनिया का सबसे स्लिम यानी पतला फोन होगा! जी हां, Apple ने सितंबर मध्य में अपनी iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। जिसके बाद से ही iPhone 17 Slim को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सीरीज के लॉन्च में अभी सालभर का समय है लेकिन एपल का यह कथित फोन लगातार सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि इस फोन के साथ एपल स्मार्टफोन जगत में एक नई पीढ़ी की शुरुआत करेगी। आइए जानते हैं इस फोन को लेकर अब क्या दावा किया गया है। 

iPhone 17 Slim को कंपनी दुनिया के सबसे स्लीक फोन के रूप में पेश कर सकती है। खबर है कि इस फोन के साथ कंपनी स्मार्टफोन के नए ऐरा की शुरुआत करेगी। मार्केट एनालिस्ट Jeff Pu के (via) अनुसार, इस नए फोन को सीरीज में शामिल करने के लिए कंपनी निचले एक मॉडल को बंद कर सकती है। सबसे बड़ी बात यह है कि फोन केवल 6mm मोटाई में आएगा। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि यह फोन iPhone 17 Air के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। यह कंपनी की सीरीज में Plus मॉडल की जगह ले सकता है। 

iPhone 17 सीरीज के सबसे स्लिम फोन को हकीकत बनाने के लिए कंपनी इसमें एल्युमीनियम की बॉडी का इस्तेमाल कर सकती है। जबकि टाइटेनियम बॉडी प्रो मॉडल्स के लिए ही दी जाएगी। फोन के संभावित फीचर्स भी काफी समय से चर्चा में है। iPhone 17 Slim में 6.6 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें A19 बायोनिक चिपसेट होगा जो कि 3nm टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। सीरीज में कंपनी 8GB रैम दे सकती है जिससे कि परफॉर्मेंस भी बेहतर मिलेगी। 

Apple की नई iPhone सीरीज में कंपनी सेल्फी कैमरा में भी बड़ा बदलाव लेकर आ सकती है। वर्तमान में एपल सेल्फी कैमरा के लिए 12MP का लेंस अपनी सीरीज में इस्तेमाल करती आ रही है। लेकिन नई सीरीज iPhone 17 में सेल्फी कैमरा 24MP लेंस के साथ आ सकता है। संभावना है कि फोन के रियर में सिंगल कैमरा ही मौजूद हो सकता है। लेकिन यह 48MP का पावरफुल कैमरा बताया जा रहा है। फोन के डिजाइन में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन में फेस आईडी सपोर्ट और एडवांस्ड AI फीचर्स भी शामिल होंगे। फोन के अफॉर्डेबल प्राइस में आने की भी अफवाह है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  2. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  3. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  4. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  5. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  6. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  7. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  8. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  9. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  10. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »