IT हब बेंगलुरु में खुला Apple का पहला स्टोर, अगले सप्ताह लॉन्च होगी नई आईफोन सीरीज

एपल के इस स्टोर में कस्टमर्स को एपल की iPhone 16 सीरीज, MacBook, iPad, Apple Watch और अन्य प्रोडक्ट्स का एक्सपीरिएंस करने और खरीदने की सुविधा मिलेगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 सितंबर 2025 15:43 IST
ख़ास बातें
  • भारत में एपल का पहला स्टोर दो वर्ष पहले मुंबई के BKC में खुला था
  • देश में कंपनी का यह तीसरा स्टोर है
  • एपल का चौथा स्टोर महाराष्ट्र के पुणे में 4 सितंबर को शुरू किया जाएगा

कंपनी केअन्य स्टोर्स की तरह यह भी रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल करता है और कार्बन न्यूट्रल है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने IT हब कहे जाने वाले बेंगलुरु में मंगलवार को अपना नया स्टोर खोला है। देश में कंपनी का यह तीसरा स्टोर है। भारत में कंपनी का पहला स्टोर दो वर्ष पहले मुंबई के BKC में खुला था। इसके बाद राजधानी दिल्ली के साकेत में एपल का दूसरा स्टोर खोला गया गया था। कंपनी का चौथा स्टोर महाराष्ट्र के पुणे में 4 सितंबर को शुरू किया जाएगा। 

एपल का बेंगलुरु में स्टोर हेब्बल में है। इस स्टोर में कस्टमर्स को एपल की iPhone 16 सीरीज, MacBook, iPad, Apple Watch और अन्य प्रोडक्ट्स का एक्सपीरिएंस करने और खरीदने की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने बताया है कि इस स्टोर में देश के 15 राज्यों से आने वाले लगभग 70 वर्कर्स हैं। एपल के अन्य स्टोर्स की तरह यह भी पूरी तरह रिन्यूएबल एनर्जी का इस्तेमाल करता है और कार्बन न्यूट्रल है। कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स में कस्टमर्स के पास प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए फाइनेंसिंग के साथ ही एपल ट्रेड-इन प्रोग्राम का इस्तेमाल करने का भी विकल्प होगा। 

कंपनी के बेंगलुरु के स्टोर में एजुकेशन की थीम पर एपल सेशंस भी आयोजित किए जाएंगे। इन सेशंस में स्टूडेंट्स और कंटेंट क्रिएटर्स सहित अन्य लोग भी हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने ग्रुप बुकिंग की भी पेशकश की है जिसमें अपने स्किल्स को बढ़ाने के लिए लोग एक ग्रुप में आ सकते हैं। इस स्टोर में कंपनी ने अपने डिवाइसेज की ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले कस्टमर्स के लिए एक अलग पिक-अप एरिया बनाया है। इसमें कस्टमर्स अपनी सुविधा के अनुसार आकर प्रोडक्ट्स को ले सकते हैं। एपल की नई iPhone सीरीज को अगले सप्ताह की शुरुआत में 'Awe Dropping' इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। 

आगामी आईफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Air शामिल हो सकते हैं। नई आईफोन सीरीज के स्टैंडर्ड मॉडल को छह कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस सीरीज के iPhone 17 Pro के लिए व्हाइट, ग्रे, ऑरेंज, डार्क ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। नई आईफोन सीरीज के साथ Apple Watch Series 11 और  Watch Ultra 2 का अगला वर्जन भी पेश किया जा सकता है। कंपनी की योजना नई आईफोन सीरीज के सभी मॉडल्स की भारत में मैन्युफैक्चरिंग करने की है। 


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  4. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.