• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple ने चीन सरकार के साथ सीक्रेट डील के बाद ताइवान की कंपनियों से किया किनाराः रिपोर्ट

Apple ने चीन सरकार के साथ सीक्रेट डील के बाद ताइवान की कंपनियों से किया किनाराः रिपोर्ट

Apple के लिए अभी Foxconn टॉप सप्लायर है और जल्द ही यह स्थान चीन की Luxshare को मिल सकता है

Apple ने चीन सरकार के साथ सीक्रेट डील के बाद ताइवान की कंपनियों से किया किनाराः रिपोर्ट

Apple की कोशिश चीन सरकार के साथ अपने संबंध मजबूत करने की है

ख़ास बातें
  • डील के तहत Apple चीन की कंपनियों में इनवेस्टमेंट करेगी
  • Luxshare के पास Apple के एयरपॉड्स असेंबल करने का कॉन्ट्रैक्ट है
  • Apple के लिए अभी Foxconn टॉप सप्लायर है
विज्ञापन
आईफोन के जरिए दुनिया भर में स्मार्टफोन सेगमेंट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Apple ने चाइनीज सप्लायर्स को ज्यादा ऑर्डर देने शुरू कर दिए हैं। Apple ताइवान की अपनी बड़ी सप्लायर Foxconn से चीन की Luxshare को ऑर्डर शिफ्ट कर रही है। ऐसी अफवाह है कि Apple ने चीन सरकार के साथ एक सीक्रेट डील है। 

Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार, इस डील के तहत Apple चीन की कंपनियों में इनवेस्टमेंट करेगी। The Information ने इस बारे में बताया है कि Apple इस डील के कारण चीन की कंपनियों को अधिक ऑर्डर दे रही है। रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के CEO, Tim Cook ने चीन की टेक इंडस्ट्री को बढ़ाने में मदद के लिए यह फैसला किया है। Luxshare अभी Apple के एयरपॉड्स असेंबल कर रही है, जो पहले ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग फर्में बनाती थी। Apple के सप्लायर्स के तौर पर ताइवान की फर्मों की बड़ी हिस्सेदारी अब नहीं रहेगी। इससे Luxshare को  Apple की सप्लाई चेन में आगे बढ़ने का मौका भी मिलेगा। हालांकि, इस रिपोर्ट की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

Apple के लिए अभी Foxconn टॉप सप्लायर है और जल्द ही यह स्थान Luxshare को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, Apple और चीन सरकार के बीच 275 अरब डॉलर की डील हुई है। इसके जरिए  Apple की कोशिश चीन सरकार के साथ अपने संबंध मजबूत करने की भी है। कंपनी के लिए चीन एक महत्वपूर्ण मार्केट है। इसके रेवेन्यू में चीन की लगभग 20 प्रतिशत और आईफोन की कुल सेल्स में 15 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है। 

Foxconn को लेकर Apple को भारत में मुश्किलों का सामना भी करना पड़ रहा है। इस महीने की शुरुआत में तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर शहर में फॉक्सकॉन प्लांट में काम करने वाली 250 से अधिक महिलाओं को फूड पॉइजनिंग की शिकायत हुई थी। ये सभी फॉक्‍सकॉन की डॉर्मिटरी में रहती हैं। इसके बाद वहां काफी विरोध-प्रदर्शन हुए थे। अब ऐपल और फॉक्सकॉन ने पाया कि है फॉक्सकॉन प्‍लांट में कर्मचारियों द्वारा इस्‍तेमाल की जाने वालीं कुछ रिमोट डॉर्मिटरी और डाइनिंग रूम जरूरी स्‍टैंडर्ड्स को पूरा नहीं करते हैं। फॉक्सकॉन के इस प्लांट को फ‍िलहाल "प्रोबेशन" पर रखा गया है। एपल सुनिश्चित करेगी कि प्‍लांट को फिर से शुरू करने से पहले सख्त मानकों को पूरा किया जाए। एपल के प्रवक्ता ने कहा है कि इंडस्‍ट्री में उच्चतम मानकों के लिए वह अपने सप्‍लायर्स को जवाबदेह बनाती है और नियमों के पालन की निगरानी करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, supplier, Foxconn, Luxshare, Taiwan, China, Orders
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »