Apple के 20th एनिवर्सरी आईफोन में हो सकता है ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले

अगले वर्ष लॉन्च किए जाने वाले इस आईफोन में कुछ अलग फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले लगभग बेजेल-लेस डिजाइन के साथ हो सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2026 14:59 IST
ख़ास बातें
  • एपल के 20वीं एनिवर्सरी आईफोन में कुछ अलग फीचर्स दिए जा सकते हैं
  • इस स्मार्टफोन में नया क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है
  • इसमें पिल-शेप वाला डायनैमिक आइलैंड दिया जा सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone की अगले वर्ष 20वीं एनिवर्सरी पर एक स्पेशल स्मार्टफोन लॉन्च किया जा सकता है। इस आईफोन में कुछ अलग फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें ऑल-कर्व्ड डिस्प्ले लगभग बेजेल-लेस डिजाइन के साथ हो सकता है। इस वर्ष कंपनी की फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च करने की योजना है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Ice Universe ने बताया है कि एपल के आईफोन की 20वीं एनिवर्सरी पर iPhone 20 को पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक नया क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है जिसमें चारों कोनों पर कर्व होगा। इसमें लिक्विड ग्लास डिस्प्ले हो सकता है। इस पोस्ट में कहा गया है कि इस स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी ऑप्टिकल रिफ्रैक्शन, लाइट-गाइडिंग स्ट्रक्चर्स और इंजीनियर्ड विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल करेगी। इससे यूजर्स को न के बराबर बेजेल्स दिखेंगे। इस स्मार्टफोन की स्क्रीन देखने में बॉर्डरलेस हो सकती है। 

स्मार्टफोन्स के डिस्प्ले बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Samsung के OLED पैनल का 20वीं एनिवर्सरी वाले आईफोन में इस्तेमाल हो सकता है। इस पैनल में कलर फिल्टर ऑन एनकैप्सुलेशन (COE) टेक्नोलॉजी है। सैमसंग का दावा है कि इससे लाइट ट्रांसमिटेंस में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है और पावर की खपत 25 प्रतिशत तक घट सकती है। इस टेक्नोलॉजी से कम थिकनेस वाले ज्यादा फ्लेक्सिबल डिस्प्ले बनाए जा सकते हैं। एपल की योजना आईफोन 20 के लिए फ्रंट में कैमरा के लिए कटआउट नहीं देने की है। हालांकि, कंपनी को डिस्प्ले के नीचे फ्रंट कैमरा देने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए कंपनी अंडर-डिस्प्ले कैमरा सॉल्यूशंस की तलाश कर रही है। इसमें सामान्य तौर पर इस्तेमाल किया जाने वाला पिल-शेप वाला डायनैमिक आइलैंड दिया जा सकता है, जिसमें फ्रंट कैमरा के साथ जरूरी सेंसर होते हैं। इस वर्ष एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च हो सकता है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। फोल्डेबल iPhone में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 5,800 mAh की बैटरी मिल सकती है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।   

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  6. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.