Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 

पिछले कुछ वर्षों से Xiaomi, Oppo, Honor और Vivo जैसी चाइनीज हैंडसेट कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा दे रही हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 22:22 IST
ख़ास बातें
  • एपल की योजना आईफोन्स में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा देने की है
  • प्रीमियम स्मार्टफोन्स में हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा का ट्रेंड बढ़ा है
  • इस वर्ष एपल का फोल्डबल स्मार्टफोन भी लॉन्च हो सकता है

यह एक सांकेतिक इमेज है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की आईफोन ते कैमरा सिस्टम बड़ा अपग्रेड करने की तैयारी है। आगामी iPhones के लिए कंपनी एक हाई-रिजॉल्यूशन कैमरा की टेस्टिंग कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में Samsung, Vivo और Oppo जैसी हैंडसेट कंपनियों ने अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में हाई-रिजॉल्यूशन वाले कैमरा दिए हैं। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि एपल की योजना आईफोन्स में 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देने की है। हालांकि, इस वर्ष लॉन्च होने वाली iPhone 18 सीरीज में यह अपग्रेड होने की संभावना नहीं है। इस टिप्सटर ने कहा है कि 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा के साथ पहला आईफोन अगले कुछ वर्षों में लॉन्च हो सकता है। एपल ने iPhone 17 Pro मॉडल्स में 48 मेगापिक्सल के कैमरा दिए हैं। 

Xiaomi, Oppo, Honor और Vivo जैसी चाइनीज हैंडसेट कंपनियां अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा दे रही हैं। Vivo की X सीरीज के स्मार्टफोन्स में 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। Xiaomi 17 Ultra और Oppo Find X9 Pro में भी 200 मेगापिक्सल के टेलीफोटो कैमरा का इस्तेमाल किया गया है। एपल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 17 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 48 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। 

Apple की जल्द फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में भी एंट्री हो सकती है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डिस्प्ले पर न्यूनतम क्रीज दिख सकती है। इसमें एपल का नेक्स्ट-जेनरेशन चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में लगभग 0.15 mm की डिस्प्ले क्रीज हो सकती है। ऐसी रिपोर्ट है कि इसके लिए Samsung की डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ 3D प्रिंटेड पार्ट्स का इस्तेमाल करने वाले लिक्विड मेटल हिंज का इस्तेमाल किया जाएगा। कंपनी की योजना इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में वाइड और शॉर्ट फॉर्म फैक्टर पेश करने की है। iPhone Ultra को अनफोल्ड करने पर यह कंपनी के मौजूदा स्मार्टफोन्स की तरह दिख सकता है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा हो सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आरोपों पर आया कंपनी का जवाब
  2. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  6. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  7. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  9. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  10. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.