Apple के iPhone 17 Pro Max में हो सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल 

एपल नई आईफोन सीरीज के साथ Apple Watch Series 11 और Watch Ultra 2 का अगला वर्जन भी पेश कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 सितंबर 2025 16:53 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में नए डिजाइन वाला बड़ा रियर कैमरा आइलैंड दिख रहा है
  • iPhone 17 Pro Max में एक अतिरिक्त कैमरा कंट्रोल बटन हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है

इस स्मार्टफोन में एक अतिरिक्त कैमरा कंट्रोल बटन हो सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple का 'Awe Dropping' इवेंट 9 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें नई iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के iPhone 17 Pro Max में नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। 

टिप्सटर Ice Universe ने चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें iPhone 17 Pro Max को प्रोडक्शन लाइन में दिखाने का दावा किया गया है। इसमें नए डिजाइन वाला बड़ा रियर कैमरा आइलैंड दिख रहा है। पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 16 Pro Max की तुलना में यह कुछ उठा हुआ हुआ रेक्टैंगुलर मॉड्यूल है। हालांकि, यह लीक हुई इमेज डमी यूनिट की हो सकती है और लॉन्च किए जाने वाले प्रोडक्ट का डिजाइन अलग हो सकता है। 

iPhone 17 Pro Max में 8x ऑप्टिकल जूम के लिए सपोर्ट के साथ नया टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक अतिरिक्त कैमरा कंट्रोल बटन हो सकता है। iPhone 17 Pro Max में कंपनी का A19 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसमें नया वेपर कूलिंग सिस्टम भी शामिल हो सकता है। इस स्मार्टफोन की बैटरी वायरलेस रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

हाल ही में टिप्सटर Setsuna Digital ने आगामी आईफोन सीरीज के कलर्स के बारे में जानकारी दी थी। इस सीरीज के iPhone 17 को व्हाइट, पिवटर ग्रे, ग्रीन, पिंक, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। iPhone 17 Pro के लिए व्हाइट, ग्रे, ऑरेंज, डार्क ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। इस टिप्सटर iPhone 17 Pro Max के कलर्स की जानकारी नहीं दी है। एपल नई आईफोन सीरीज के साथ Apple Watch Series 11 और  Watch Ultra 2 का अगला वर्जन भी पेश कर सकती है। कंपनी की आगामी आईफोन सीरीज में एक नया स्लिम और लाइटवेट स्मार्टफोन iPhone 17 Air भी शामिल हो सकता है। इस आईफोन के लिए व्हाइट, लाइट गोल्ड, लाइट ब्लू और ब्लैक कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। कंपनी की योजना भारत में इस सीरीज के सभी मॉडल्स की मैन्युफैक्चरिंग करने की है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  2. 48MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Ai+ Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Pro 5G लॉन्च, सस्ते दामों में दमदार हैं फीचर्स
  3. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  4. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  5. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  6. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  7. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  2. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  3. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  6. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  7. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  10. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.