iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी

आगामी स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है। iPhone Air 2 में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल डुअल-लेंस कैमरा भी दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2026 20:56 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Air 2 में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है
  • इस स्मार्टफोन की थिकनेस पिछले वर्जन से भी कम हो सकती है
  • iPhone Air 2 में डुअल रियर कैमरा यूनिट मिल सकती है

इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है

पिछले वर्ष अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने अपना सबसे कम थिकनेस वाला आईफोन पेश किया था। iPhone Air अगला वर्जन भी लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस पिछले वर्जन से भी कम हो सकती है। इसके साथ ही iPhone Air 2 में ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। 

दक्षिण कोरिया के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Naver पर टिप्सटर yeux1122 ने बताया है कि iPhone Air 2 की थिकनेस लगभग 5.2 mm की हो सकती है। यह iPhone Air की तुलना में 0.4 mm की कमी है। आमतौर पर कम थिकनेस वाले स्मार्टफोन्स में कम कैपेसिटी वाली बैटरी दी जाती है। हालांकि, एपल इस स्मार्टफोन के लिए ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी पर कार्य कर रही है। iPhone Air 2 में लगभग 3,500 mAh की बैटरी दी जा सकती है। iPhone Air में 3,149 mAh की बैटरी थी। 

एपल के आगामी स्मार्टफोन में टाइटेनियम के फ्रेम को बरकरार रखा जा सकता है। iPhone Air 2 में डायनैमिक आइलैंड के साइज को घटाया जा सकता है जिससे स्क्रीन के लिए अधिक स्पेस मिल सकेगा। iPhone Air में सिंगल रियर कैमरा की आलोचना हुई थी। इस स्मार्टफोन के अगले वर्जन में डुअल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है, जिसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ अल्ट्रा-वाइड एंगल डुअल-लेंस कैमरा दिया जा सकता है। iPhone Air में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 18 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। iPhone Air 2 में 2 nm प्रोसेस पर बना A20 चिप दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। अगले वर्ष iPhone 18 के साथ iPhone Air 2 को लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स के साथ अफोर्डेबल iPhone 18e भी पेश किया जा सकता है। 

भारत में iPhone Air के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 1,19,900 रुपये, 512 GB का 1,39,900 रुपये और 1 TB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का 1,59,900 रुपये का है। इस स्मार्टफोन में एपल का A19 Pro चिप है। पिछले महीने एपल ने iPhone 18 Pro सीरीज के साथ अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भी लॉन्च किया था। इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.