Apple ने भारत में Tata Group को दिया iPhone की रिपेयर का कॉन्ट्रैक्ट

दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत में आईफोन्स की बिक्री बढ़ने के साथ ही इन डिवाइसेज की रिपेयर के मार्केट में भी बढ़ोतरी होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 8 जून 2025 18:31 IST
ख़ास बातें
  • यह कॉन्ट्रैक्ट आईफोन्स और MacBook की रिपेयर के लिे है
  • एपल की योजना में भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना शामिल है
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है

देश में एपल की चार नए स्टोर्स खोलने की योजना है

देश में पिछले कुछ वर्षों में iPhones की बिक्री तेजी से बढ़ी है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने देश में आईफोन्स और MacBook की रिपेयर का कॉन्ट्रैक्ट Tata Group को दिया है। Tata Group की एक कंपनी पहले आईफोन्स की असेंबलिंग कर रही है। चीन से अपनी मैन्युफैक्चरिंग का कुछ हिस्सा शिफ्ट करने की एपल की योजना में भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना शामिल है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इससे पहले यह कॉन्ट्रैक्ट ताइवान की Wistron की भारत में एक यूनिट, ICT Service Management Solutions के पास था। टाटा ग्रुप की कंपनी के कर्नाटक मेंआईफोन की असेंबलिंग करने वाली फैक्टरी में एपल के डिवाइसेज की रिपेयर की जाएगी। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट भारत में आईफोन्स की बिक्री बढ़ने के साथ ही इन डिवाइसेज की रिपेयर के मार्केट में भी बढ़ोतरी होगी। Counterpoint Research के एक अनुमान के अनुसार, पिछले वर्ष देश में लगभग 1.1 करोड़ आईफोन्स की बिक्री हुई थी। 
Advertisement

इस बारे में टिप्पणी के लिए एपल और Wistron ने टिप्पणी के लिए भेजे गए निवेदन का उत्तर नहीं दिया। टाटा ग्रुप के एक प्रवक्ता ने टिप्पणी करने से मना कर दिया। एपल ने लगभग दो वर्ष पहले भारत में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे। कंपनी की योजना जल्द देश में नए स्टोर्स शुरू करने की है। इस वर्ष की शुरुआत में एपल के CEO, Tim Cook ने बताया था कि देश में कंपनी की चार नए स्टोर्स खोलने की योजना है। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं। 

एपल की योजना मुंबई के बोरिविली में स्काई सिटी मॉल और बेंगलुरु में फिनिक्स मॉल ऑफ एशिया में नए स्टोर्स खोलने की है। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि इन स्टोर्स के लिए पिछले कुछ महीनों से वर्कर्स की हायरिंग की जा रही है। इसके अलावा कंपनी के दो स्टोर्स उत्तर प्रदेश में नोएडा के DLF Mall of India और महाराष्ट्र में पुणे के Kopa Mall में खोले जा सकते हैं। एपल के मौजूदा दो स्टोर्स का सेल्स के पहले वर्ष में संयुक्त रेवेन्यू लगभग 800 करोड़ रुपये का था। इसमें दिल्ली में साकेत के स्टोर की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत की थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  8. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.