ऐप्पल का नया स्मार्ट बैटरी केस है आईफोन 6एस और आईफोन 6 के लिए

ऐप्पल का नया स्मार्ट बैटरी केस है आईफोन 6एस और आईफोन 6 के लिए
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि ऐप्पल ने कई आईफोन यूज़र की चाहत पूरी कर दी है। कंपनी ने अपने आईफोन 6एस और आईफोन 6 स्मार्टफोन के लिए स्मार्ट बैटरी केस पेश किया है जो इंटिग्रेटेड बैटरी पैक के साथ आता है। ऐप्पल का दावा है कि यह केस आईफोन की बैटरी लाइफ को 25 घंटे तक बढ़ा देगा।

यह केस दो कलर वेरिएंट चारकोल और व्हाइट में उपलब्ध होगा। यह सॉफ्ट टच सिलिकॉन और माइक्रोफाइबर मेटेरियल का बना है। ऐप्पल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, यूज़र आईफोन के साथ स्मार्ट कवर के बैटरी लेवल को नोटिफिकेशन सेंटर में देख पाएंगे।

यूज़र जब केस को चार्ज में लगाएंगे तो आईफोन के लॉक स्क्रीन पर आईफोन की बैटरी और एक्सटर्नल बैटरी का चार्ज का स्तर भी दिखेगा। यह केस भी ऐप्पल के स्टेंडर्ड लाइटनिंग केबल से चार्ज होता है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्ट केस बैटरी लाइफ बढ़ाने में मदद करेगा। यूज़र को अतिरिक्त 25 घंटे तक का टॉक टाइम और एलटीई पर 18 घंटे तक की इंटरनेट ब्राउज़िंग मिलेगी। ऐप्पल ने केस में मौजूद बैटरी की क्षमता के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है।
 
iphone smart battery case

बैटरी से लैस इस स्मार्ट केस को बनाकर कंपनी ने भविष्य के आईफोन मॉडल की ओर इशारा कर दिया है। आने वाले दिनों में आईफोन डिवाइस में ज्यादा बड़ी बैटरी की उम्मीद नहीं की जा सकती है।

नए आईफोन बैटरी केस की कीमत 99 डॉलर (करीब 6,600 रुपये) है। यह आईफोन 6 और आईफोन 6एस के साथ काम करता है। यह अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में मंगलवार से उपलब्ध है। फिलहाल, आईफोन 6 प्लस, आईफोन 6एस प्लस या पुराने आईफोन डिवाइस के लिए स्मार्ट बैटरी केस को लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। भारत में इस केस की उपलब्धता के बारे में भी कुछ नहीं कहा गया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »