ऐप्पल ने आईफोन 7 इवेंट से पहले लॉन्च किया 2 टीबी आईक्लाउड स्टोरेज प्लान

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 अगस्त 2016 12:16 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका में इस प्लान की कीमत 19.99 डॉलर है
  • 50 जीबी, 200 जीबी, एक टीबी स्टोरेज विकल्प अभी भी उपलब्ध है
  • आईफोन 7 को सात सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है
ऐप्पल ने अपने आईक्लाउड स्टोरेज प्यार में एक नए टियर का ऐलान कर दिया है। 1 टीबी प्लान के साथ अब क्यूपर्टिनो की इस दिग्गज टेक कंपनी ने 19.99 डॉलर प्रति महीने की दर पर 2 टीबी का नया प्लान पेश किया है। भारतीय यूज़र के लिए नए प्लान की कीमत 1,300 रुपये प्रति महीना है।

ऐप्पल ने यह कदम 7 सितंबर को आईफोन 7 के लिए आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट से ठीक पहले उठाया है। ऐप्पल द्वारा इस इवेंट में 256 जीबी वाला नया आईफोन वेरिएंट लॉन्च करने की उम्मीद है। आने वाला आईक्लाउड स्टोरेज प्लान निश्चित तौर पर इसी से जुड़ा हुआ कोई रणनीतिक फैसला लगता है।
Advertisement

9टू5 मैक की रिपोर्ट के अनुसार, 2 टीबी का प्लान भी वर्तमान आईक्लाउड के स्टोरेज पैटर्न की तर्ज पर ही काम करेगा। इससे पहले सबसे बड़ा टियर 1 टीबी का था और 128 जीबी स्टोरज वाले वेरिएंट से करीब आठ गुना बड़ा था। 2 टीबी की आईक्लाउड स्टोरेज की उपलब्धता के साथ ही ऐप्पल द्वारा 256 जीबी वेरिएंट के लिए भी यही रेशियो अपनाए जाने की उम्मीद है।

बता दें, कि आईक्लाउड के लिए पहली बार साइन अप करने पर पहली 5 जीबी स्टोरेज मुफ्त मिलती है। इसके बाद ऐप्पल 50 जीबी, 200 जीबी, 1 टीबी और अब 2 टीबी तक का प्लान ऑफर करता है। अमेरिका में इन प्लान की कीमत 0.99 डॉलर, 2.99 डॉलर, 9.99 डॉलर और 19.99 डॉलर है। भारत में इन प्लान की कीमत क्रमशः 65 रुपये, 190 रुपयेस 650 रुपये और 1,300 रुपये प्रति महीना है। दूसरे देशों में इन प्लान की कीमत आप इस लिस्ट में जाकर देख सकते हैं।
Advertisement

ऐप्पल आईफोन 7 को नए स्टोरेज वेरिएंट के साथ अगले हफ्ते लॉन्च करने जा रही है। इस साल, ऐप्पल आईफोन में कुछ छोटे बदलाव कर रही है और अपनी टिक-टॉक साइकल भी खत्म कर सकती है। 4.7 इंच वेरिएंट में कैमरे में ओआईएस, जबकि 5.5 इंच वेरिएंट में नया डुअल कैमरा मॉड्यूल दिया जा सकता है। कंपनी इस बार 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खत्म कर 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट दे सकती है। इसके अलावा कंपनी द्वारा एक स्पेस ब्लैक कलर वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  2. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  3. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  6. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  7. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  9. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  10. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.