iPhone 12 Pro Max और iPhone 12 Pro में LiDAR सेंसर दिए जाने का दावा

Apple इस LiDAR सेंसर का इस्तेमाल iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max में कर सकती है, जो नया Augmented Reality (AR) का अनुभव देंगे।

iPhone 12 Pro Max और iPhone 12 Pro में LiDAR सेंसर दिए जाने का दावा

आईफोन 12 मॉडल में बड़े इमेज सेंसर भी शामिल होंगे

ख़ास बातें
  • iPhone 12 मॉडल में मिलेगा क्वाड कैमरा सेंसर
  • तीन कैमरे फोटोग्राफी के लिए होंगे और चौथा सेंसर LiDAR होगा
  • हर साल सितंबर महीने में नए iPhone मॉडल से उठता है पर्दा
विज्ञापन
चर्चा है कि Apple अपने iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max स्मार्टफोन को लाइट डिटेक्शन एंड रेंजिंग (LiDAR) सेंसर के साथ लाएगी। यह नया सेंसर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा, जिसमें वाइड-एंगल, अल्ट्रा-वाइड एंगल और टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। एक रफ स्केच इंटरनेट पर सार्वजनिक हुआ है, जिसमें आईफोन 12 प्रो का बैक पैनल नज़र आ रहा है। दावा है कि यह स्केच iOS 14 से सामने आया है। यह सॉफ्टवेयर वर्ज़न iOS 13 का ही अपग्रेड होगा।

इस स्केच को इंस्टाग्राम पर ConceptsiPhone यूज़र नेम वाले अकाउंट पर पोस्ट किया गया है। दावा है कि यह स्केच iPhone 12 Pro का है। इस स्केच में आईफोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप नज़र आ रहा है। इन चार कैमरों के मॉड्यूल के साथ एलईडी फ्लैश भी मौज़ूद है। ट्विटर यूज़र @choco_bit की मानें तो लीक तस्वीर में दिखे चार कैमरों में से तीन कैमरे फोटोग्राफी के लिए दिए गए हैं, लेकिन चौथा LiDAR सेंसर है।

Apple इस LiDAR सेंसर का इस्तेमाल iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max में कर सकती है, जो नया Augmented Reality (AR) का अनुभव देंगे। यह कंपनी की उस योजना जैसा ही है, जिसमें कंपनी iPad Pro 2020 मॉडल्स में LiDAR सेंसर के साथ दो अलग कैमरा सेंसर्स देने की योजना बना रही है।

आपको बता दें कि LiDAR सेंसर का उपयोग लेजर लाइट के जरिए सराउंडिंग की दूरी मापने के लिए किया जाता है। यह आईफोन मॉडल में 3डी सेंसिंग सक्षम बनाने में मदद करता है।

खबर तो यह भी है कि ऐप्पल आईफोन 12 प्रो मॉडल में इस साल नया डेप्थ सेंसर देगी। संभव है कि डेप्थ सेंसर देने के बजाए इस साल के आईफोन मॉडल LiDAR सेंसर के साथ आएं।

LiDAR सेंसर के अलावा आईफोन 12 मॉडल में बड़े इमेज सेंसर भी शामिल होंगे। ये अतिरिक्त रोशनी को कैप्चर करेंगे। ये सेंसर-शिफ्ट इमेज स्टेब्लाइजेशन के साथ आएंगे।

ऐप्पल आमतौर पर हर साल सितंबर महीने में नए आईफोन मॉडल से पर्दा उठाती है। लेकिन इस साल COVID-19 के कारण पैदा हुई परिस्थितियों के चलते लॉन्च में थोड़ी देर हो सकती है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले11.00 इंच
प्रोसेसरApple A12Z Bionic
फ्रंट कैमराहां
रिज़ॉल्यूशन1668x2388 पिक्सल
ओएसiPadOS
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 12 Pro, iPhone 12 Pro Max, Apple, LiDAR
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »