Apple ने आखिरकार iPod Touch मॉडल को किया बंद, खत्म हुई 20 साल पुरानी लाइनअप

Apple ने आखिरकार पोर्टफोलियो को कम करते हए पिछले दो दशकों से चल रही iPod प्रोडक्ट लाइनअप को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
जमशेद अवारी, अपडेटेड: 11 मई 2022 14:03 IST
ख़ास बातें
  • इस लाइनअप में iPod mini, iPod nano, iPod shuffle व iPod Touch भी शामिल थे
  • iPod Touch के लॉन्च के बाद से सीरीज को अपडेट नहीं किया गया था
  • 2001 में लॉन्च किया गया था पहला iPod

20 साल पहले लॉन्च किया गया था पहला iPod

Apple ने आधिकारिक तौर पर आखिरी iPod Touch मॉडल को बंद करने की घोषणा की है, जिसके साथ ही कंपनी की पॉपुलर और फैंस की चहेती आईपॉड प्रोडक्ट लाइन अब समाप्त हो गई है। ऐप्पल ने इस लाइनअप को अक्टूबर 2001 में मूल iPod लॉन्च करने के साथ शुरू किया था। हालांकि, ऐप्पल ने पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर्स के लिए मार्केट नहीं बनाई, लेकिन उस समय कंपनी ने पूरी दुनिया को अपने इस प्रोडक्ट से प्रभावित कर दिया था। इस प्रोडक्ट लाइनअप की खासियत इसका बेहद पोर्टेबल डिज़ाइन और स्क्रॉल व्हील था। मूल iPod के लॉन्च के बाद Apple ने पिछले कई वर्षों में बेहद लोकप्रिय iPod mini, iPod nano, iPod shuffle और iPod Touch सीरीज भी बेची।

Apple ने आखिरकार पोर्टफोलियो को कम करते हए पिछले दो दशकों से चल रही iPod प्रोडक्ट लाइनअप को बंद कर दिया है। 2019 के मध्य में 7वीं पीढ़ी के iPod Touch के लॉन्च के बाद से सीरीज को अपडेट नहीं किया गया था। यहां तक ​​कि ऐप्पल की आधिकारिक वेबसाइट पर इसकी उपलब्धता भी कम हो गई थी, क्योंकि अन्य प्रोडक्ट, विशेष रूप से iPhone ने इसकी जगह ले ली थी।

Apple का iPod म्यूजिक के दिवानों के लिए बेहद काम का डिवाइस बन गया था। इसके साथ कंपनी अपने पॉपुलर सफेद ईयरफोन भी देती थी। हर बार जब भी कोई नया मॉडल लॉन्च होने की उम्मीद की जाती थी, तो फैन्स के बीच उत्साह बहुत बढ़ जाता था। मूल आईपॉड, इसके 5GB स्टोरेज और फायरवायर कनेक्शन की वजह से पॉपुलर हुआ, लेकिन 2003 में Apple ने लाइनअप को और ज्यादा पॉपुलर बनाने और इसकी अधिक लोगों तक पहुंच बढ़ाने के लिए म्यूजिक मैनेजमेंट के लिए जरूर iTunes ऐप के Windows वर्ज़न की घोषणा की। स्टीव जॉब्स के समय में Apple को अपनी ब्रांड पहचान स्थापित करने में मदद करने के लिए उस कदम का अहम रोल था।

पिछले 20 वर्षों में, Apple ने टच सर्फेस के साथ क्लिक व्हील और आईपॉड नैनो लाइनअप से शुरू होने वाले इंटीग्रेटेड बटन और फ्लैश मेमोरी जैसे नए फीचर्स पेश किए। स्ट्रीमिंग का जमाना आने से पहले, उस समय iTunes Music Store ने यूजर्स को म्युजिक खरीदने और सिंक करने का अनुभव दिया और ऐप्पल ने इसे बाद में Apple Music में बदल दिया। जब 2007 में पहली बार iPhone को पेश किया गया था, तो इसे टच कंट्रोल के साथ-साथ इंटरनेट-कनेक्टिड डिवाइस और मोबाइल फोन वाले iPod के रूप में दर्शाया गया था।

iPhone की बढ़ती लोकप्रियता के साथ-साथ स्ट्रीमिंग सर्विस के साथ, Apple ने iPod लाइनअप से अपना फोकस कम कर दिया, और 7th Gen iPod Touch के बाद से इस लाइनअप को अपडेट नहीं किया।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, IPod, iPod discontinued, iPod mini, iPod Nano, iPod shuffle, iPod Touch
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Boltt Ace 5G, Evo 4G में मिलेगी 6,000mAh की बैटरी, जल्द होगा लॉन्च
  2. Redmi Note 17 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, नया मॉडल होगा शामिल
  3. iQOO 16 में मिल सकते हैं ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro चिपसेट
  4. Jio Prime: भारत में जियो यूजर्स के लिए प्राइम मेंबरशिप लॉन्च, सस्ते रीचार्ज प्लान, कैशबैक समेत कई फायदे
  5. BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन
  6. Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट
  7. iQOO Neo 11 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल Sony प्राइमरी कैमरा, 9,100mAh हो सकती है बैटरी
  8. 1 महीने में 7.98 लाख बिक गए स्कूटर्स, सबसे ज्यादा इस कंपनी की हुई सेल
  9. OnePlus 16 में मिलेगा नया कस्टम डिस्प्ले, Samsung को कड़ी टक्कर!
  10. iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.