1 साल पहले समुद्र में खो गया था iPhone, जब मिला तो उड़ा दिए सबके होश!

iPhone एक वाटरप्रूफ बैग में था। फोन का पिछला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज था, लेकिन फिर भी ये काम कर रहा था।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 नवंबर 2022 20:08 IST
ख़ास बातें
  • 9 वर्षिय क्लेयर का iPhone 8 Plus एक साल पहले समुद्र में खो गया था
  • 1 साल बाद यह आईफोन चालू हालत में मिला
  • साल 2021 में वह पैडल बोर्डिंग करते हुए समुद्र में गिर गया था यह फोन

iPhone 8 अब स्थाई रूप से बंद हो चुका है और iPhone 14 Apple की लेटेस्ट सीरीज है

इंटरनेट में हमें आए दिन अजीबो गरीब घटनाओं के बारे में सुनने या पढ़ने को मिलता है। एक चौंकाने वाली और बड़ी रोचक घटना यूके से सामने आई है, जहां करीब एक साल पहले एक महिला का Apple iPhone समुद्र में खो गया था। अब, आप बोलेंगे कि इसमें चौंकाने वाली बात क्या है? हैरान करने वाली बात यह है कि इस महिला को करीब 1 साल बाद उसका आईफोन मिल गया है और वो भी चालू हालत में।

The Sun की रिपोर्ट में बताया गया है कि मामला यूके का है, जहां हैम्पशायर में रहने वाली 39 वर्षिय क्लेयर एटफील्ड (Clare Atfield) का iPhone 8 Plus एक साल पहले समुद्र में खो गया था। अब, जब उसे उसका फोन वापस मिला, तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि एक साल तक सुमद्र में रहने के बाद भी उसका आईफोन काम कर रहा था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पैडल बोर्डिंग की शौकीन क्लेयर का आईफोन लगभग एक साल पहले समुद्र में खो गया था। वह अपने फोन को पैडल बोर्डिंग के दौरान गले में लटका कर रखती थी। साल 2021 में वह पैडल बोर्डिंग करते हुए समुद्र में काफी दूर निकल गई और अपने बोर्ड से गिर गई। इस दौरान उनके गले से उनका iPhone 8 Plus निकल कर समुद्र में खो गया।

कोई सोच भी नहीं सकता कि इतने विशाल समुद्र में गिरी हुई कोई चीज किसी को वापस भी मिल सकती है, लेकिन यहां क्लेयर की किस्मत बहुत अच्छी थी, क्योंकि उनका आईफोन ब्रैडली नाम के एक व्यक्ति को मिल गया और क्योंकि यह चालू हालत में था, तो ब्रैडली ने फोन के मालिक, यानी क्लेयर को इसकी जानकारी दे दी। 

क्लेयर ने The Sun को बताया कि फोन मिलने के बाद उन्हें यकीन नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा, "मैंने इसे फिर से देखने की उम्मीद नहीं की थी। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि यह अभी भी काम करता है। मैं चकित हूं कि इससे अधिक नुकसान नहीं हुआ, विशेष रूप से समुद्र कितना उबड़-खाबड़ हो सकता है।"
Advertisement

उन्होंने बताया कि iPhone एक वाटरप्रूफ बैग में था। फोन का पिछला हिस्सा पूरी तरह से डैमेज था, लेकिन फिर भी ये काम कर रहा था।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Insane performance
  • Vastly improved cameras
  • Portrait Mode is great
  • Wireless charging
  • Assured, timely software updates
  • Bad
  • Same old design, ungainly
  • First party apps not great in India
  • Fast charger not bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए11 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

7-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

2691 एमएएच

ओएस

आईओएस 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , iPhone 8 Plus, Apple iPhone
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day Sale 2026: ₹85 हजार से कम में Galaxy S25 Ultra, साल की सबसे बड़ी डील
  2. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,550mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi K90 Ultra, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tata Motors ने भारत में लॉन्च की Sierra EV, जानें प्राइस, रेंज
  3. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, बेस मॉडल में मिलेगा Snapdragon चिपसेट
  4. mAadhaar ऐप का आज आखिरी दिन! नए ऐप में मिलेंगी सभी सर्विस, ऐसे करें डाउनलोड
  5. Vivo X Fold 6 जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. दुनिया में पहली बार! न्यूक्लियर रिएक्टर की गर्मी से बनाई ग्रीन हाइड्रोजन, भारत ने रचा इतिहास
  7. Nothing Phone 4b में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया TravelLite TL24-54M लैपटॉप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Amazon Prime Day Sale 2026: OnePlus 13 सिर्फ ₹49,999 में, OnePlus 15 और Nord सीरीज पर भी तगड़े ऑफर्स!
  10. OnePlus N6 Launched in India: 8,000mAh बैटरी वाला सबसे सस्ता वनप्लस फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.