iPhone 11 लॉन्च होते ही iPhone XS, iPhone XR, iPhone 8 और iPhone 7 की कीमतें हुई कम

iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max के लॉन्च होते ही Apple ने भारत में iPhone XS, iPhone XR, iPhone 8, iPhone 7 की कीमतों में कटौती कर दी गई है। जानें नया दाम।

iPhone 11 लॉन्च होते ही iPhone XS, iPhone XR, iPhone 8 और  iPhone 7 की कीमतें हुई कम

iPhone 11 लॉन्च होते ही iPhone XS, iPhone XR, iPhone 8 और iPhone 7 की कीमतें हुई कम

ख़ास बातें
  • iPhone 8 का 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 44,900 रुपये में उपलब्ध
  • iPhone XR Price in India अब 49,900 रुपये से शुरू
  • आईफोन Xआर के दोनों ही वेरिएंट की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती
विज्ञापन
iPhone 11, iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max के लॉन्च होते ही Apple ने भारत में iPhone XS, iPhone XR, iPhone 8, iPhone 7 की कीमतों में कटौती कर दी गई है। पुराने आईफोन मॉडल नई एमआरपी के साथ ऐप्पल इंडिया की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिए गए हैं। आईफोन 7 का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 29,990 रुपये तो वहीं आईफोन Xआर का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 49,990 रुपये में उपलब्ध है। iPhone XS की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती की गई है। iPhone 8 Plus की कीमत में कटौकी के बाद अब इसकी शुरुआती  कीमत अब 49,990 रुपये है।

सबसे पहले पिछले साल लॉन्च हुए आईफोन Xएस की। याद करा दें कि iPhone XS के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 99,900 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,14,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। कीमत में कटौती के बाद अब 64 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 89,900 रुपये और 1,03,900 रुपये कर दी गई है।

Model Old iPhone Price in India New iPhone Price in India
iPhone XS 64GB Rs. 99,900 Rs. 89,900
iPhone XS 256GB Rs. 1,14,900 Rs. 1,03,900
iPhone XR 64GB Rs. 59,900 Rs. 49,900
iPhone XR 128GB Rs. 64,900 Rs. 54,900
iPhone 8 Plus 64GB Rs. 69,900 Rs. 49,900
iPhone 8 64GB Rs. 59,900 Rs. 39,900
iPhone 7 Plus 32GB Rs. 49,900 Rs. 37,900
iPhone 7 Plus 128GB Rs. 59,900 Rs. 42,900
iPhone 7 32GB Rs. 39,900 Rs. 29,900
iPhone 7 128GB Rs. 49,900 Rs. 34,900


यह भी पढ़ें- iPhone 11 की कीमत 64,900 रुपये से शुरू, जानें सभी वेरिएंट के दाम

यह भी पढ़ें- iPhone 11 Pro और iPhone 11 Pro Max की भारत में यह होगी कीमत

अब बात iPhone XR की। पिछले साल आईफोन Xआर के 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 76,900 रुपये और 81,900 रुपये की कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। इस साल अप्रैल में Apple के इस हैंडसेट की कीमत में बदलाव किया गया था और इसे क्रमश: 59,900 रुपये और 64,900 रुपये में बेचा जा रहा था। अब कीमत में कटौती के बाद 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 49,900 रुपये और 54,900 रुपये में बेचा जाएगा।

अब बात पुराने आईफोन मॉडल की। iPhone 8 Plus की कीमत में कटौती के बाद अब इसके 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 49,900 रुपये और 54,900 रुपये में बेचा जाएगा। पिछली बार कटौती के बाद आईफोन 8 प्लस के 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 69,900 रुपये में बेचा जा रहा था।

iPhone 8 का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 39,900 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 44,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। याद करा दें कि पिछली बार कटौती के बाद इसका 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 59,900 रुपये में बेचा जा रहा था। iPhone 7 Plus का 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब क्रमश: 37,900 रुपये और 42,900 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

याद करा दें कि इससे पहले आईफोन 7 प्लस को क्रमश: 49,900 रुपये और 59,900 रुपये में बेचा जाता था। iPhone 7 के 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 29,900 रुपये और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 34,900 रुपये में ऐप्पल की वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इससे पहले आईफोन 7 के 32 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को क्रमश: 39,900 रुपये और 49,900 रुपये में बेचा जाता था।

आईफोन मॉडल को Amazon, Flipkart और अन्य ऑनलाइन स्टोर पर जल्द नई कीमतों के साथ उपलब्ध करा दिया जाएगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि ऊपर बताई गई कीमतें iPhone मॉडल की एमआरपी हैं, ऐसे में रिटेलर इन्हें अलग-अलग दाम पर बेच सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G नेटवर्क, 2 लाख 4G साइट्स इंस्टॉल करने की भी तैयारी
  2. भारत में स्मार्टफोन्स की शिपमेंट में गिरावट, चाइनीज ब्रांड्स को लगा बड़ा झटका
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिलेगा कस्टम MediaTek Dimensity चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
  5. Flipkart Freedom Sale: Nothing Phone 4b पर आया तगड़ा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
  6. Honor Magic 9 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. LPG गैस पर सब्सिडी पाने के लिए PMUY के लिए ऐसे करें अप्लाई
  8. iPhone 18 Pro का इंतजार? मिलेंगे तीन सबसे बड़े कैमरा अपग्रेड!
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G के बैक पैनल पर मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  10. Flipkart Freedom Sale: 65 इंच स्मार्ट टीवी पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट, कीमत ₹36 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »