iPhone के SOS फीचर ने इस तरह बचाई 10 लापता हाइकर्स की जान

Apple का SOS फीचर iPhone को स्थानीय आपातकालीन नंबर पर कॉल करने और लोकेशन की जानकारी शेयर करने में मदद करता है।

iPhone के SOS फीचर ने इस तरह बचाई 10 लापता हाइकर्स की जान

iPhone 14 सीरीज में मौजूद SOS फीचर सैटेलाइट के जरिए भेजता है अलर्ट

ख़ास बातें
  • सांता पाउला कैन्यन ट्रेल के लिए गए थे 10 हाइकर्स
  • Apple iPhone में मौजूद SOS फीचर के जरिए भेजा था अलर्ट
  • सटीक लोकेशन मिलने के बाद बचाव दल ने ढूंढ़ा
विज्ञापन
Apple ने iPhone 14 के साथ SOS इमरजेंसी सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर पेश किया था, जिसने रिलीज के बाद से ही कई गंभीर घटनाओं में यूजर्स की मदद की है। कुछ महीनों पहले इसने खाई में गिरी एक कार में सवार लोगों की मदद की थी और अब, लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, Apple के SOS फीचर ने 10 लापता हाइकर्स की मदद की है। अलर्ट मिलने पर मौके पर पहुंची बचाव टीम ने इन 10 लोगों की जान बचाई। इनमें से कुछ हाइकिंग के लिए कथित तौर पर तैयार भी नहीं थे।

CBS News की रिपोर्ट के अनुसार, 12 मई को वेंचुरा काउंटी शेरिफ के कार्यालय द्वारा जारी रिलीज कहती है कि अपर ओजई सर्च एंड रेस्क्यू टीम के सदस्यों को सबसे पहले हाइकर्स के बारे में रात के लगभग 8 बजे (स्थानीय समयानुसार) अलर्ट मिला। हाइकर्स सांता पाउला कैन्यन में फंसे थे। इनमें से एक ने अलर्ट टेक्स्ट भेजने के लिए iPhone पर उपलब्ध Apple के आपातकालीन SOS फीचर का इस्तेमाल किया। इस अलर्ट के जरिए खोज और बचाव दल को हाइकर्स की संभावित लोकेशन के साथ-साथ कुछ और जरूरी जानकारी भी मिली।

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Apple का SOS फीचर iPhone को स्थानीय आपातकालीन नंबर पर कॉल करने और लोकेशन की जानकारी शेयर करने में मदद करता है। लेटेस्ट iPhone मॉडल पर यह फीचर सैटेलाइट के जरिए अलर्ट को आपातकालीन सेवाओं तक पहुंचाता है, भले ही फोन का सेल्युलर डेटा या वाई-फाई बंद हो।

सांता पाउला कैन्यन ट्रेल वेंचुरा काउंटी में करीब 6 मील (9.5 किलोमीटर) लंबी है, जिसमें 3,700 फीट से अधिक की ऊंचाई है। इस कैन्यन का आखिरी भाग एक पगडंडी है, जो सांता पॉल कैन्यन सेक्शन को दूसरे लंबी ट्रेल के साथ जोड़ता है और एक और पहले से ज्यादा ऊंचाई की ओर ले जाता है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि खोज और बचाव दल के तेरह सदस्य सांता पाउला कैन्यन ट्रेलहेड पर रात के लगभग 8:30 बजे पहुंचे। टीम ने लगभग 4 मील की दूरी तय की, जहां उन्हें हाइकर्स मिले। रात करीब 11.15 बजे टीम को लापता हाइकर मिले। उनमें से अधिकांश "हाइक के लिए तैयार नहीं थे" और उन्हें बचाव दल द्वारा भोजन, पीने का पानी आदि दिए गए। सुबह के लगभग 2:40 बजे बचाव दल और हाइकर्स ट्रेलहेड के अंत में पहुंचे, जहां वे अपने अभिभावकों के साथ मिले। अच्छी बात यह है कि इनमें से किसी को भी किसी प्रकार की चोट नहीं आई।

इससे पहले, iPhone 14 हैंडसेट में मौजूद SOS फीचर ने कैलिफोर्निया में एक गहरी खाई में गिरे दो लोगों की जान बचाई थी। खाई में गिरने के बाद iPhone 14 के क्रैश डिटेक्शन फीचर ने अपना काम किया और रेस्क्यू टीम को सटीक लोकेशन भेजी।

वहीं, एक अलग घटना में एक व्यक्ति ने दावा किया था कि iPhone 14 के क्रैश डिटेक्शन फीचर ने उसकी पत्नी की कार की दुर्घटना के बारे में उसे सूचित किया, जिससे उसने पैरामेडिक्स के आने से पहले ही घटनास्थल पर पहुंच कर सहायता प्रदान की थी।



(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone 14, iPhone 14 SOS Feature, Apple SOS Feature
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone पर किसी कॉल को होल्ड पर कैसे रखें, ये है आसान तरीका
  2. Redmi K90 Ultra में होगी 8,550mAh की बैटरी, गेमिंग में दमदार परफॉर्मेंस का दावा
  3. Passport खो जाए तो क्या करें? जानें नया पासपोर्ट बनवाने का पूरा तरीका
  4. 209 किमी रेंज के साथ Monarc Tracer इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, फ्री मिल रहा हेलमेट!
  5. Motorola Edge 70 Pro+ vs iQOO 15R vs Nothing Phone 3: जानें 50 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  6. Oppo Reno 16 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  7. GTA 6 Pre-Order Live: भारतीय गेमर्स अब बुक कर सकते हैं गेम, जानें कितनी है कीमत
  8. 10200mAh बैटरी के साथ Moto Pad 70 Pro होने जा रहा 27 जून को लॉन्च, जानें सबकुछ
  9. वेनेजुएला भूकंप से पहले Google ने भेजा था अलर्ट! क्या आपके फोन में ऑन है ये फीचर?
  10. Lava Smart 4 Plus हुआ 13 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »