भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड

अमेरिकी स्टार्टअप G G Technologies ने 2019 में StayTouch कहा जाने वाला ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप से यूजर्स अपने फोन्स को निकट लाकर कॉन्टैक्ट डिटेल्स को एक्सचेंज कर सकते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 नवंबर 2026 23:50 IST
ख़ास बातें
  • एपल के NameDrop फीचर को लेकर एक कानूनी मामला दर्ज कराया गया गया है
  • यह मुकदमा अमेरिका के स्टार्टअप G G Technologies ने दर्ज कराया है
  • इसमें अभियोजन पक्ष ने एपल से 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है

एपल के बड़े मार्केट्स में भारत शामिल है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल के NameDrop फीचर को लेकर भारत में एक कानूनी मामला दर्ज कराया गया गया है। इस फीचर से iPhone यूजर्स को आसानी से कॉन्टैक्ट्स शेयर करने की सुविधा मिलती है। यह मुकदमा बॉम्बे हाई कोर्ट में अमेरिका के स्टार्टअप G G Technologies ने दर्ज कराया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, G G Technologies ने आरोप लगाया है कि एपल का NameDrop फीचर उसकी पेटेंट वाली टेक्नोलॉजी का उल्लंघन करता है। इसके साथ ही इस मुकदमे में अभियोजन पक्ष ने 1,500 करोड़ रुपये (लगभग 16.18 करोड़ डॉलर) के हर्जाने की डिमांड की है। इसके साथ ही कोर्ट से भारत में इस पेटेंट का उल्लंघन करने वाले एपल के डिवाइसेज के इम्पोर्ट और बिकरी पर रोक लगाने का आदेश जारी करने का निवेदन किया गया है। एपल के बड़े मार्केट्स में भारत शामिल है। दुनिया भर में बिकने वाले आईफोन्स के एक बड़े हिस्से की भारत में असेंबलिंग की जाती है। 

Advertisement

एपल के लिए चीन के बाहर भारत एक बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब है। G G Technologies ने 2019 में StayTouch कहा जाने वाला ऐप लॉन्च किया था। इस ऐप से यूजर्स अपने फोन्स को निकट लाकर कॉन्टैक्ट डिटेल्स को एक्सचेंज कर सकते हैं। G G Technologies ने अमेरिका में इस टेक्नोलॉजी के लिए पेटेंट का आवेदन भी दाखिल किया था। G G Technologies ने StayTouch को बिजनेस कार्ड को एक्सचेंज करने का विकल्प बताया था। Android और iOS डिवाइसेज के लिए यह ऐप उपलब्ध है। एपल ने तीन वर्ष पहले आईफोन्स के लिए NameDrop फीचर उपलब्ध कराया था। 

इस वर्ष अप्रैल में अमेरिका में भी एपल के खिलाफ इस विवाद को लेकर कानूनी मामला दर्ज किया गया गया था। अमेरिका के इंटरनेशनल ट्रेड कमीशन ने इसके बाद पेटेंट के कथित उल्लंघन को लेकर जांच शुरू की है। भारत में पिछले वित्त वर्ष में एपल का ऑपरेशंस से रेवन्यू 1,03,853 करोड़ रुपये का रहा है। यह इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में एपल का नेट प्रॉफिट लगभग 66 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,196 करोड़ रुपये का रहा है। भारत में पिछले कुछ वर्षों में एपल ने मैन्युफैक्चरिंग के साथ ही एक्सपोर्ट को भी बढ़ाया है। एपल की ग्रोथ में भारत की हिस्सेदारी बढ़ रही है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.