iCloud Outage: Photos, Mail और Find My घंटों रहे डाउन, Apple ने दिया जवाब

Downdetector की मानें तो प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट्स की संख्या एकदम फूट पड़ी। अमेरिका में अकेले iCloud के लिए 986 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से आधे Email, 26% सर्वर कनेक्शन और 24% File एक्सेस से जुड़ी थीं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 25 जून 2025 12:49 IST
ख़ास बातें
  • आज iCloud की कई सेवाएं, जैसे Photos, Find My और Mail 4 घंटे तक बंद रहीं
  • Downdetector पर 980 यूजर्स ने Login, Sync, Email में परेशानी की शिकायत की
  • Apple ने आउटेज को कन्फर्म किया, कहा कि अब सभी सर्विसेज पूरी तरह से बहाल

Find My सर्विस में सुबह 12:10 से 3:00 बजे (IST) तक समस्या रही

आज, 25 जून की सुबह Apple यूजर्स को एक अजीब परेशानी का सामना करना पड़ा, जिसमें iCloud पूरी तरह से काम करना बंद कर चुका था। सबसे पहले सुबह 12:06 बजे (IST) के आसपास User Reports और Apple के Stauts पेज पर नोटिफिकेशन्स आने शुरू हुए कि Photos, Find My, iCloud Mail और iCloud.com जैसी सर्विसेज बंद हो गई हैं। फिर सुबह करीब 4:30 बजे तक सारी समस्याएं दूर कर दी गईं और सर्विसेज फिर से चालू हो गईं।

Downdetector की मानें तो प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट्स की संख्या एकदम फूट पड़ी। अमेरिका में अकेले iCloud के लिए 986 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से आधे Email, 26% सर्वर कनेक्शन और 24% File एक्सेस से जुड़ी थीं।
Advertisement
 

यूजर्स को क्या रिपोर्ट हुआ और Apple ने क्या कहा?

कई यूजर्स को बार-बार Apple ID Sign-in प्रॉम्प्ट्स आ रहे थे, जबकि कुछ को "Sender invalid" या "Cannot sync photos" जैसी एरर दिखाई दिए।

खासकर Find My सर्विस में सुबह 12:10 से 3:00 बजे (IST) तक समस्या रही, यानी अगर कोई डिवाइस खो जाता तो यूजर उसे ट्रैक नहीं कर पाता। कई ने Sync रुकने की शिकायत भी की, जैसे फोटोज और डॉक्यूमेंट्स आदि अपडेट नहीं हो रहे थे।
Advertisement

Apple ने जल्दी से अपना System Status Dashboard अपडेट किया और कहा कि "कुछ यूजर्स पर असर था", लेकिन अब सब मिन-टू-मिनेट ठिक हो गया है और कोई एक्शन लेने की जरूरत नहीं है।
 

ये आउटेज कहां तक आम है?

iCloud और Apple की क्लाउड आधारित सर्विस कभी-कभार आउटेज का सामना करती ही रहती हैं, जैसे 2024 में और पिछले साल भी कई बार Photos, Mail, Find My, Notes, Contacts और iWork जैसी सर्विसेज डाउन हुई थीं।
Advertisement

Apple ऐसे समय पर कोई खास कारण बताने की कोशिश नहीं करता, उनके Status पेज पर ही लिखा होता है "some users were affected" और जब समस्या हल हो जाती है, वहां सबका स्टेटस "normal" कर दिया जाता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple outage, iCloud Down
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.