स्मार्टफोन मार्केट में मोनोपॉली के कारण Apple के खिलाफ दर्ज हुआ कानूनी मामला

यह मामला अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से दाखिल किया गया गया है। इससे एपल के शेयर में गुरुवार को चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई थी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मार्च 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • यह मामला अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से दाखिल किया गया गया है
  • अमेरिकी सरकार ने बड़ी टेक कंपनियों पर शिकंजा कसा है
  • एपल ने इस मामले में लगाए गए आरोपों से इनकार किया है

यह मामला अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से दाखिल किया गया गया है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple के खिलाफ स्मार्टफोन मार्केट में गलत तरीके से मोनोपॉली बनाने के आरोप में अमेरिका में कानूनी मामला दर्ज हुआ है। यह मामला अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की ओर से दाखिल किया गया गया है। इससे एपल के शेयर में गुरुवार को चार प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई थी। 

अमेरिकी सरकार ने बड़ी टेक कंपनियों पर शिकंजा कसा है। इससे पहले इंटरनेट सर्च इंजन Google को चलाने वाली Alphabet, सोशल मीडिया साइट Facebook को कंट्रोल करने वाली Meta Platforms और ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के खिलाफ भी कानूनी मामले दर्ज किए गए थे। इस बारे में एटॉर्नी जनरल Merrick Garland ने एक स्टेटमेंट में कहा, "कंपनियों के एंटीट्रस्ट कानूनों का उल्लंघन करने की वजह से कस्टमर्स को अधिक प्राइसेज नहीं चुकाने चाहिए। अगर इस गड़बड़ी को नहीं रोका गया तो स्मार्टफोन मार्केट में एपल की मोनोपॉली मजबूत होती रहेगी।" 
Advertisement

जस्टिस डिपार्टमेंट ने बताया कि एक आईफोन के लिए एपल 1,599 डॉलर (लगभग 1,33,200 रुपये) का प्राइस वसूलती है और इस इंडस्ट्री में अन्य कंपनियों की तुलना में अधिक प्रॉफिट कमाती है। इसके अलावा यह सॉफ्टवेयर डिवेलपर्स से लेकर क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों जैसे विभिन्न बिजनेस पार्टनर्स से चार्ज लेती है। इससे कस्टमर्स के लिए प्राइसेज अधिक हो जाते हैं और एपल का प्रॉफिट बढ़ता है। एपल का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 2.7 लाख करोड़ डॉलर का है। अमेरिकी सरकार की ओर से लगाए गए आरोपों से कंपनी ने इनकार किया है। 

एपल पर आरोप है कि यह अपने स्मार्टफोन्स पर मैसेजिंग ऐप्स और स्मार्टवॉचेज के चलने को मुश्किल बनाती है। इसके ऐप स्टोर की गेम्स के लिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज से जुड़ी पॉलिसी से कॉम्पिटिटर्स को नुकसान हुआ है। एपल के खिलाफ यूरोप, दक्षिण कोरिया और जापान में भी बिजनेस करने के तरीकों को लेकर जांच हुई है। इसके अलावा Epic Games जैसे राइवल्स ने भी कंपनी को कोर्ट में खींचा है। एपल के बड़े मार्केट्स में शामिल चीन में iPhone की सेल्स इस वर्ष के शुरुआती छह सप्ताहों में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 24 प्रतिशत गिरी है। कंपनी को चीन के Huawei जैसे स्मार्टफोन मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। चीन के स्मार्टफोन मार्केट में एपल की हिस्सेदारी घटकर 15.7 प्रतिशत हो गई है। यह इस मार्केट में चौथे स्थान पर खिसक गई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (3) पर मिल रहा ₹39 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, यहां से खरीदें सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Dyson CameraJet: आ गया कैमरे वाला टूथब्रश! AI पता लगाएगा कहां है गंदगी, फिर वहीं करेगा सफाई
  2. स्मार्टफोन से भी पतला Power Bank! 8 सितंबर को भारत आ रहा Xiaomi का मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग वाला पावर बैंक
  3. ताइवानी कंपनी Optoma ने भारत में पेश की 55-98 इंच की प्रोफेशनल डिस्प्ले, जानें कहां होगा इस्तेमाल
  4. SIR Draft List 2026: वोटर लिस्ट में अपना नाम ऐसे करें चेक, अगर कट गया है तो क्या करें? यहां जानें सब कुछ
  5. फर्जी SIM खरीदी, IMEI से छेड़छाड़ किया तो होगी 3 साल की सजा और 50 लाख जुर्माना
  6. एक ही मशीन से फर्श, सोफा और कार की सफाई! Dreame H12 Dual FlexReach भारत में हुआ लॉन्च
  7. boltt के दोनों स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी
  8. एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Book6 लैपटॉप लॉन्च, 14 इंच डिस्प्ले के साथ Intel Core 5 प्रोसेसर से लैस
  10. पोर्न ऐप के नाम पर साइबर ठगी, पैसों की लूट, Facebook ऐड से डाउनलोड हो रहे APK फाइल, I4C ने दी चेतावनी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.