Apple के इंजीनियर्स को मिला 1.34 करोड़ रुपये तक बोनस, Facebook है वजह

कैलिफोर्निया की सिल‍िकॉन वैली में कंपनियों के बीच टैलंट को लेकर जंग छिड़ी हुई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2021 16:58 IST
ख़ास बातें
  • स्‍टाॅक बोनस पाने वालों के लिए यह किसी आश्‍चर्य से कम नहीं था
  • शेयर चार साल से अधिक के लिए हैं, ताकि इंजीनियर्स ऐपल के साथ बने रहें
  • दोनों कंपनियां कुछ कैटिगरीज में एक-दूसरे की कॉम्पिटिटर बन सकती हैं

स्‍टॉक यूनिट्स के तौर पर यह बोनस जारी किए जा रहे हैं।

पिछले काफी वक्‍त से ऐपल Apple के इंजीनियर्स कंपनी छोड़ रहे हैं। कुछ मामले तो हाल ही सामने आए हैं, जिनमें ऐपल के कार प्रोजेक्‍ट से जुड़े अहम इंजीनियर्स ने कंपनी से इस्‍तीफा दे दिया। ऐसे टैलंट को अपने साथ बनाए रखने के लिए ऐपल ने कुछ इंजीनियरों को स्टॉक बोनस जारी किए हैं। पिछले हफ्ते कंपनी ने सिलिकॉन डिजाइन, हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर व ऑपरेशंस से जुड़े चुनिंदा इंजीनियरों को आउट-ऑफ साइकल बोनस के बारे में बताया। इस मामले की जानकारी रखने वाले कुछ लोगों के अनुसार, यह बोनस स्‍टॉक यूनिट्स के तौर पर जारी किए जा रहे हैं। शेयर चार साल से अधिक के लिए हैं, ताकि इंजीनियर्स ऐपल के साथ बने रहें। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में Facebook की पैरंट कंपनी Meta ने ऐपल के करीब 100 इंजीनियरों को अपने यहां जॉब दी है।  

ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, बोनस पाने वालों के लिए यह किसी आश्‍चर्य से कम नहीं था। कुछ इंजीनियर्स को लगभग 50,000 डॉलर (लगभग 37.35 लाख रुपये) से लेकर 180,000 डॉलर (लगभग 1.34 करोड़ रुपये) तक स्‍टॉक बोनस मिला। वहीं, कई इंजीनियरों ने लगभग 80,000 डॉलर (लगभग 59.76 लाख रुपये), 100,000 डॉलर (लगभग 74.71 लाख रुपये), और 120,000 डॉलर (लगभग 89.66 रुपये) की शेयर रकम हासिल की। स्‍टॉक बोनस पाने वाले कुछ लोगों ने यह जानकारी दी, लेकिन अपनी पहचान सार्वजन‍िक नहीं की। बताया जा रहा है कि मैनेजर्स की ओर से हाई परफॉर्म करने वालों को यह बोनस दिया गया है। 
Advertisement

कंपनी ने इस मामले में कोई टिप्‍पणी करने से इनकार किया है। कैलिफोर्निया की सिल‍िकॉन वैली में कंपनियों के बीच टैलंट को लेकर जंग छिड़ी हुई है। फेसबुक के स्‍वामित्‍व वाली मेटा Meta ऐपल के लिए एक खतरे के रूप में उभर रही है। पिछले कुछ महीनों में मेटा ने ऐपल के लगभग 100 इंजीनियरों को काम पर रखा है। हालांकि ऐपल ने भी कुछ मेटा कर्मचारियों को अपनी ओर खींचा है। 

दोनों कंपनियां अगले दो साल में कुछ कैटिगरीज में एक-दूसरे की कॉम्पिटिटर बन सकती हैं। इनमें प्रमुख रूप से ऑग्‍युमेन्‍टेड एंड वर्चुअल रिएलिटी हेडसेट और स्‍मार्टवॉच शामिल हैं। फेसबुक की मेटा भी इन प्रोडक्‍ट्स के साथ बाजार में उतरने की योजना बना रही है। इसीलिए दोनों कंपनियां एक-दूसरे को टैलंट को अपनी यहां ऑफर दे रही हैं। 
Advertisement

बोनस पाने वाले लोगों का कहना है कि ऐपल की ओर से किया गया भुगतान उसके नॉर्मल कंपसेशन पैकेजेस का हिस्‍सा नहीं है। ऐपल कभी-कभी अपने कर्मचारियों को एडिशनल कैश बोनस देती है, लेकिन ताजा स्टॉक ग्रांट आश्चर्यजनक थी। ऐपल की डिव‍िजनों के 10 से 20 प्रतिशत इंजीनियरों को यह बोनस मिला है। हालांकि बोनस प्रोग्राम ने कुछ इंजीनियरों को परेशान किया है। जिन्हें शेयर नहीं मिले, उनका मानना है कि सिलेक्‍शन में मनमानी की गई। 
Advertisement

इस बीच, मेटा ने ऐपल की ऑग्‍मेन्‍टेड रिएलिटी, आर्टिफ‍िशियल इंटेल‍िजेंस, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर इंजीनियरिंग डिवि‍जनों से इंजीनियरों को अपनी कंपनी में शामिल करने की कोश‍िशें तेज कर दी हैं। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: apple, Meta, facebook, stock bonus, apple engineer, Silicon valley

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  2. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  3. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  4. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  5. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  6. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  7. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  8. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  9. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  10. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.