Apple का पहला फोल्डेबल होगा iPhone Flip, यहां जानें सबकुछ

Apple कथित तौर पर फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है। अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि 2026 तक फोल्डेबल आईफोन आ सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 जुलाई 2024 11:56 IST
ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है।
  • नई रिपोर्ट से पता चला है कि 2026 तक फोल्डेबल आईफोन आ सकता है।
  • Apple इंटरनल तौर पर क्लैमशेल डिजाइन की टेस्टिंग कर रहा था।

iPhone 15 Pro Max में 6.7-इंच OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर फोल्डेबल आईफोन पर काम कर रहा है। फोल्डेबल फोन मार्केट में फिलहाल Apple काफी पीछे है, क्योंकि अधिकतर ब्रांड ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में उतार दिए हैं। अब एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि 2026 तक फोल्डेबल आईफोन आ सकता है। आइए Apple के पहले फोल्डेबल आईफोन के बारे में जानते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि, अधिकतर एंड्रॉइड निर्माताओं द्वारा पेश किए गए बुक-स्टाइल फोल्ड लाने के बजाए Samsung Galaxy Z Flip सीरीज की तरह Apple पहला फोल्डेबल आईफोन ला सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इंटरनल तौर पर क्लैमशेल डिजाइन की टेस्टिंग कर रहा था। रिपोर्ट में नए iPhone के लिए Apple के दो साल के डेवलपमेंट साइकल के आधार पर 2026 तक लॉन्च का दावा किया गया है।
Advertisement

फोल्डेबल डिस्प्ले एक Samsung डिस्प्ले से लिया जा सकता है। यह पहली बार नहीं होगा जब Apple ऐसी टेक्नोलॉजी के लिए किसी अन्य ब्रांड पर निर्भर है, सैमसंग पहले से ही मौजूदा iPhone के लिए OLED पैनल की सप्लाई कर रहा है। रिपोर्ट से पता चला है कि अनफोल्ड होने पर फोल्डेबल iPhone के डाइमेंशन मौजूदा iPhone के समान होंगे। इससे इसकी लंबाई और चौड़ाई का अंदाजा लगा सकते हैं, हालांकि, मोटाई का पता नहीं चल सकता है। इसका मतलब है एक फोल्डेबल आईफोन फोल्ड होने पर पॉकेट में रखने लायक होते हुए भी बड़ी डिस्प्ले प्रदान करता है।

आपको बता दें कि Apple के फोल्डेबल आईफोन के बारे में अफवाहें कई सालों से आ रही हैं। हालांकि, यह रिपोर्ट एक समय-सीमा और डिजाइन की जानकारी प्रदान करती है। Apple को अपने डिवाइसेज में टेक्नोलॉजी को इंटीग्रेटेड करने से पहले उन्हें बेहतर बनाने में समय लगाता है। फोल्डेबल मार्केट में अभी भी विस्तार हो रहा है। ड्यूराबिलिटी अभी भी चिंता का विषय है, ऐप ऑप्टिमाइजेशन और कुल मिलाकर यूजर अनुभव बेहतर बनाने के लिए फोकस हो रहा है। Apple लॉन्च करने से पहले टेक्नोलॉजी को और ज्यादा बेहतर होने का इंतजार करेगा।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: iPhone Flip, Apple, Foldable iPhone, Apple iPhone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  2. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  6. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  7. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  8. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  9. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  10. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.