Apple के फोल्डेबल iPhone के प्राइस का खुलासा, डुअल कैमरा के साथ इतनी होगी कीमत!

Apple Foldable फोन एक बुक-स्टाइल डिजाइन में आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 मार्च 2025 09:33 IST
ख़ास बातें
  • यह फोल्डेबल सेग्मेंट में अब तक का सबसे पतला फोन हो सकता है।
  • इसमें स्टेनलैस स्टील और एल्युमीनियम एलॉय का हिंज देखने को मिल सकता है।
  • अनफोल्डेड स्टेट में यह 4.5mm तक पतला हो सकता है।

Apple के foldable iPhone का प्राइस लॉन्च से पहले लीक हो गया है।

Apple के फोल्डेबल फोन के बारे में आए दिन नये खुलासे हो रहे हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसे लेकर कोई संकेत नहीं दिया है। अब इस फोन के प्राइस डिटेल्स को लेकर भी बड़ा अपडेट आ रहा है। जाने माने एनालिस्ट की ओर से फोन डिजाइन, स्पेसिफिकेशंस और प्राइस को लेकर यह अपडेट दिया गया है। फोन के बारे में कई अफवाहें पहले से ही सुर्खियों में है। यह फोल्डेबल सेग्मेंट में अब तक का सबसे पतला फोन हो सकता है। इसमें स्टेनलैस स्टील और एल्युमीनियम एलॉय का हिंज देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं और क्या जानकारी इस अपकमिंग फोन के बारे में मिल रही है। 

Apple Foldable स्मार्टफोन को लेकर लीक्स का सिलसिला लगातार जारी है। फोन के लॉन्च से पहले यह काफी चर्चा बटोर रहा है। अब जाने माने एनालिस्ट Ming-Chi Kuo की ओर से कहा (via) गया है कि फोन एक बुक-स्टाइल डिजाइन में आने वाला है। इसमें भीतर वाला डिस्प्ले 7.8 इंच का होगा जबकि आउटर डिस्प्ले 5.5 इंच का होगा। फोन की मोटाई फोल्डेड स्टेट में 9.5mm तक हो सकती है जबकि अनफोल्डेड स्टेट में यह 4.5mm तक पतला हो सकता है। 

एपल का फोल्डेबल फोन स्टेनलैस स्टील और टाइटेनियम एलॉय मिक्स्चर के साथ आ सकता है। इसकी केसिंग में टाइटेनियम एलॉय देखने को मिल सकता है। फोन में डुअल लेंस कैमरा सिस्टम आ सकता है। यह फोन Touch ID सिक्योरिटी पर बेस्ड होगा। फेस आइडी इसमें शामिल नहीं हो सकता है क्योंकि यह फोन की मोटाई को बढ़ाता है और भीतरी स्पेस को कम कर सकता है। एनालिस्ट ने इसे True AI-driven Phone कहा है। यह AI फीचर्स के साथ मल्टीटास्किंग में भी बेहतर होगा क्योंकि बड़े डिस्प्ले पर AI चैट, मैप व्यू जैसे फीचर्स एकसाथ इस्तेमाल किए जा सकेंगे। 

Price
Apple के foldable iPhone का प्राइस भी एनालिस्ट की ओर से सुझाया गया है। जिसके मुताबिक यह फोल्डेबल फोन प्रीमियम सेग्मेंट में एंट्री मारेगा। इसकी कीमत 2000-2500 डॉलर (लगभग 2,17,000 रुपये) के करीब हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.