Apple Diwali Sale: iPhone 15, iPad, MacBook पर Rs 10 हजार तक डिस्काउंट!

MacBook Air M2 पर भी यहां डिस्काउंट है जिसके तहत कंपनी 10 हजार रुपये तक का कैशबैक दे रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2023 19:55 IST
ख़ास बातें
  • iPhone मेकर ने भारत में दिवाली के मौके पर बड़ी सेल शुरू की है।
  • सेल के दौरान एपल के कई प्रोडक्ट्स जैसे iPhone, iPad, MacBook पर बड़ी छूट।
  • हाल ही में लान्च हुई Apple iPhone 15 सीरीज पर भी कंपनी छूट दे रही है।

iPhone 15 और iPhone 15 Plus पर ग्राहक 5 हजार रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं।

Photo Credit: Apple

भारत में त्यौहारी सीजन में सभी कंपनियां अपने फायदे को भुनाने में लगी हैं। इसी कड़ी में Apple भी शामिल हो गई है। iPhone मेकर ने भारत में दिवाली के मौके पर बड़ी सेल शुरू की है। सेल के दौरान एपल के कई प्रोडक्ट्स जैसे iPhone, iPad, MacBook आदि डिवाइसेज पर कंपनी बड़ी छूट देने जा रही है। हाल ही में लान्च हुई Apple iPhone 15 सीरीज पर भी कंपनी छूट देने जा रही है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

एपल दिवाली सेल में कई प्रोडक्ट्स को सस्ते में खरीदा जा सकता है। ग्राहक इस सेल में 10 हजार रुपये तक का डिस्काउंट/कैशबैक पा सकते हैं। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max पर कंपनी ने 6 हजार रुपये का कैशबैक ऑफर दिया है। वहीं, iPhone 15 और iPhone 15 Plus पर ग्राहक 5 हजार रुपये तक का कैशबैक पा सकते हैं। iPhone 14 और iPhone 14 Plus पर कंपनी 4000 रुपये तक का कैशबैक दे रही है। वहीं, iPhone 13 पर ग्राहक 3 हजार रुपये तक की छूट पा सकते हैं। iPhone SE खरीदने पर आप 2000 रुपये बचा सकते हैं। 

आपको बता दें कि iPhone 15 की शुरुआती कीमत 79,900 रुपये रखी गई थी। जबकि iPhone 15 Plus को 89,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। iPhone 15 Pro को कंपनी ने 1,34,000 रुपये में पेश किया था, जबकि iPhone 15 Pro Max को 1,59,900 रुपये में पेश किया था। iPhone 13 को कंपनी ने अब 59,900 रुपये में लिस्ट कर दिया है। 

MacBook Air M2 पर भी यहां डिस्काउंट है जिसके तहत कंपनी 10 हजार रुपये तक का कैशबैक दे रही है। यह ऑफर 13 इंच और 15 इंच मॉडल्स पर ही उपलब्ध है। 13 MacBook Air M2 को शुरुआत में 1,14,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। MacBook Air M1 की बात करें तो इस पर कंपनी 8,000 रुपये तक कैशबैक दे रही है। 24 इंच iMac और Mac mini पर कंपनी 5 हजार रुपये का कैशबैक दे रही है। 

iPad Pro (11 इंच और 12.9 इंच मॉडल) और iPad Air पर ग्राहक 5 हजार रुपये बचा सकते हैं। 9वीं और 10वीं जेनरेशन के iPad पर कंपनी क्रमश: 3 हजार, और 4 हजार रुपये का डिस्काउंट दे रही है। iPad mini को दिवाली सेल में 3 हजार रुपये सस्ते में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की और अधिक जानकारी के लिए आप Apple Official Website विजिट कर सकते हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Sharp, bright display
  • Good battery life
  • Bad
  • Standard display refresh rate, intrusive notch
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 15

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  2. Realme P4 Lite 5G होगा 19 मार्च को लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  3. LPG गैस सिलेंडर WhatsApp, कॉल या ऑनलाइन कैसे करें बुक, मिनटों में पूरा होगा काम
  4. Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट फोन
  5. IPL 2026 देखें घर पर बड़ी स्क्रीन पर, मात्र 21 हजार से भी सस्ता मिल रहा 50 इंच Smart TV
  6. Poco X8 Pro, X8 Pro Max का आज भारत में लॉन्च, 12GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ प्राइस लीक!
  7. Samsung Galaxy Wide Fold में नए डिजाइन के साथ हो सकता है 7.6 इंच डिस्प्ले
  8. 84 दिनों तक डेली 3GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री Netflix, Adobe सब्सक्रिप्शन वाला Airtel का धांसू प्लान!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
  2. LPG गैस सिलेंडर के लिए Indane Gas में अपना मोबाइल नंबर कैसे करें अपडेट
  3. OnePlus Nord 6 की पहली झलक! 9000mAh की बड़ी बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Apple Watch से जली कलाई! यूजर ने शेयर की पूरी कहानी
  5. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo T5x 5G भारत में लॉन्च, देखें कैसे हैं फीचर्स
  6. Apple AirPods Max 2 भारत में लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, एडेप्टिव ऑडियो के साथ गजब हैं फीचर्स
  7. Poco X8 Pro, X8 Pro Max का आज भारत में लॉन्च, 12GB रैम, 50MP डुअल कैमरा के साथ प्राइस लीक!
  8. Samsung Galaxy M17e 5G भारत में लॉन्च: 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया नया बजट फोन
  9. दुनिया का पहला रोबोट गिरफ्तार? महिला को डराया, जानें फिर पुलिस ने क्या किया
  10. सिर्फ गेम नहीं था Pokemon Go, अनजाने में यूजर्स बना रहे थे असली दुनिया का मैप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.