Apple के CEO Tim Cook कंपनी के भारत में पहले स्टोर का करेंगे उद्धाटन!

इससे एक ग्रोथ वाले मार्केट और मैन्युफैक्चरिंग बेस के तौर पर देश के लिए कंपनी की योजनाओं का संकेत मिल रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 अप्रैल 2023 16:36 IST
ख़ास बातें
  • अगले सप्ताह कंपनी के स्टोर्स के उद्धाटन में कुक मौजूद हो सकते हैं
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कुक की मीटिंग के लिए एपल कोशिश में है
  • इन स्टोर्स में कस्टमर्स को एपल के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स और सपोर्ट मिलेगा

भारत में कंपनी ने आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी की है

आईफोन बनाने वाली Apple के भारत में पहले स्टोर का उद्धाटन कंपनी के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर, Tim Cook कर सकते हैं। इसके लिए कुक के भारत आने का कार्यक्रम है। इससे एक ग्रोथ वाले मार्केट और मैन्युफैक्चरिंग बेस के तौर पर देश के लिए कंपनी की योजनाओं का संकेत मिल रहा है। 

Bloomberg न्यूज ने इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया कि मुंबई और दिल्ली में कंपनी के स्टोर्स के उद्धाटन में कुक मौजूद हो सकते हैं। पिछली बार कुक लगभग सात वर्ष पहले भारत आए थे। कुक की यात्रा को लेकर ईमेल से भेजे प्रश्नों का कंपनी ने उत्तर नहीं दिया। एपल के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले खोला था। 
Advertisement

एक सूत्र ने बताया कि एपल के दो स्टोर्स के उद्धाटन के बीच कंपनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ कुक की मीटिंग के लिए अप्वाइंटमेंट मांगा है। Apple का भारत में पहला रिटेल स्टोर 18 अप्रैल को मुंबई में खोला जाएगा। कंपनी ने अपने दूसरे स्टोर की दिल्ली में 20 अप्रैल को शुरुआत की भी पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही एपल ने दिल्ली के साकेत में खुलने वाले इस स्टोर के बैरिकोड को भी दिखाया है। इन स्टोर्स में कस्टमर्स को एपल के लेटेस्ट प्रोडक्ट्स के साथ ही सर्विस और सपोर्ट भी मिलेंगे। 

एपल ने एक ब्लॉगपोस्ट के जरिए देश में अपना पहला रिटेल स्टोर खोलने की घोषणा की है। कंपनी ने बताया है कि मुंबई में उसका स्टोर 18 अप्रैल को सुबह 11 बजे खुलेगा। एपल के दूसरे स्टोर की दिल्ली के साकेत में 20 अप्रैल को सुबह 10 बजे शुरुआत होगी। एपल ने कहा कि ये रिटेल स्टोर्स देश में कंपनी के एक्सपैंशन का एक बड़ा संकेत हैं। इससे कस्टमर्स को एपल के प्रोडक्ट्स देखने और खरीदने के साथ ही उत्कृष्ट सर्विस और एक्सपीरिएंस मिलेगा। कंपनी ने दिल्ली के अपने स्टोर के लिए बैरिकेड को दिखाया है, यह राजधानी के मशहूर दरवाजों से प्रेरित है। एपल का मुंबई का स्टोर ब्रांदा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाले जियो वर्ल्ड ड्राइव मॉल में है। कंपनी ने पिछले सप्ताह इस स्टोर का बैरिकेड दिखाया था जो काली पीली टैक्सी जैसे डिजाइन पर बना है। कंपनी ने इस वर्ष की अपनी वर्ल्डवाइड डिवेलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC) का 5 से 9 जून तक आयोजन करने की घोषणा की है। यह इवेंट डिवेलपर्स और एपल के प्रोडक्ट्स में दिलचस्पी रखने वालों के बीच लोकप्रिय है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  2. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  3. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  4. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
  5. अब बच्चे नहीं चला पाएंगे Dating Apps, Apple ने Romantic AI Chatbots पर भी कसी लगाम
  6. EPFO की वॉट्सऐप सर्विस लॉन्च तो हुई, लेकिन काम नहीं कर रही, X पर यूजर्स ने जमकर की शिकायत
  7. चाबी रखने की टेंशन खत्म! Xiaomi लाया फिंगरप्रिंट वाला स्मार्ट लॉक, फोन से भी होगा कंट्रोल
  8. टूथब्रश बताएगा दांत साफ हुए या नहीं! Xiaomi का Electric Toothbrush 2 Pro लॉन्च, जानें कीमत
  9. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.