Apple 2027 में बदल देगा पुरानी लॉन्च रणनीति! मार्च में नए iPhone Air से लेकर, सिंतबर में स्पेशल एनिवर्सरी आईफोन होगा पेश

Apple 2027 में सिर्फ एक बार लॉन्च करने के बजाय साल भर में अलग-अलग समय पर डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 नवंबर 2025 12:33 IST
ख़ास बातें
  • एप्पल 2027 की पहली छमाही में नया iPhone Air लेकर आने वाला है।
  • Apple इस साल एक नया हाई-एंड iPhone लॉन्च करेगा।
  • स्पेशल एनिवर्सरी iPhone में अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा होगा।

iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple 2027 में सिर्फ एक बार लॉन्च करने के बजाय साल भर में अलग-अलग समय पर डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। लेटेस्ट लीक के अनुसार, सबसे पहले मार्च में एक नया iPhone Air लॉन्च किया जाएगा और सितंबर में एक स्पेशल एनिवर्सरी मॉडल के साथ साल का आखिरी लॉन्च होगा। ब्लूमबर्ग के अनुसार, एप्पल 2027 में नई लॉन्च स्ट्रैटजी को लेकर चलने वाला है। यहां हम आपको 2027 के Apple iPhone लाइनअप के बारे में काफी कुछ जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

Apple पुराने लॉन्च समय को क्यों बदल रहा है

Advertisement

Apple ने सितंबर का लॉन्च इवेंट 2011 में शुरू किया था, उस वक्त iOS 5 और iCloud में देरी के चलते iPhone 4S की रिलीज गर्मियों से आगे हो गई थी, जो कि कंपनी के लिए बाद में बेहतर विकल्प साबित हुआ था। अब Apple छुट्टियों के मौसम में लॉन्च कर सकता है। कंपनी पूरे साल अपने कई इवेंट लेकर आ सकती है। एप्पल ने हर साल सितंबर में लगातार प्रोडक्ट में विस्तार किया। कई iPhone, Apple Watch, iPads, AirPods और कभी-कभी Macs को भी लेकर आया गया। ऐसे में सप्लायर्स को हर पार्ट्स को समय पर तैयार करने में काफी मुश्किल हुई। सॉफ्टवेयर पूरी तरह तैयार होने से पहले ही भेजे गए। Apple Intelligence को भी 2024 में समय संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में कंपनी लंबे समय से ऑप्शन्ल लॉन्च का समय तलाश रही है और 2027 में पहली बार बदलाव हो सकता है।

iPhone Air सेकेंड जेन मार्च 2027 में होगा लॉन्च
एप्पल 2027 की पहली छमाही में नया iPhone Air लेकर आने वाला है। Apple ने Air को एक स्लिम मॉडल के तौर पर पेश किया था और अब दूसरी जेन भी इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। सबसे बड़ा अपग्रेड 2-नैनोमीटर चिप में बदलाव होने की उम्मीद है, जिससे बैटरी लाइफ में सुधार होगा। इस मामले में आईफोन एयर में कमी महसूस हुई थी।

सितंबर 2027 में एक स्पेशल एनिवर्सरी iPhone होगा लॉन्च
सबसे ज्यादा फोकस सितंबर 2027 पर होगा। Apple इस साल एक नया हाई-एंड iPhone लॉन्च करेगा, जो 2007 में लॉन्च हुए iPhone के 20 साल पूरे होने का प्रतीक होगा। इस आईफोन को लेकर कई वर्षों से चर्चा है। लीक से पता चला है कि इसमें कर्व्ड ग्लास बॉडी, स्लिम कॉर्नर और अंडर-डिस्प्ले फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा कंपनी 2026 में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन भी लेकर आ रही है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone Air, iPhone, Apple 20th Anniversary iPhone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.