Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi समेत कई कंपनियों के फोन हैक होने का खतरा! सरकार ने दी चेतावनी

साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 8 अप्रैल 2026 15:32 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 14, 15 और एंड्रॉयड 16 वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेज के लिए अलर्ट
  • साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In की ओर से जारी की गई चेतावनी
  • बताए गए एंड्रॉयड वर्जन में कई कमजोरियों का खुलासा

Android 14, 15, 16, और 16QPR2 वाले डिवाइसेज इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं।

Photo Credit: Unsplash

एंड्रॉयड यूजर्स सावधान हो जाएं! भारत सरकार ने एक चेतावनी जारी की है जो एंड्रॉयड डिवाइसेज के हैक होने के बारे में है। इसमें कहा गया है कि भारत में विभिन्न एंड्रॉयड वर्जन पर ऑपरेट होने वाले डिवाइसेज को हैकर्स द्वारा हैक किया जा सकता है। इसमें एंड्रॉयड वर्जन 14, 15 और 16 को भी शामिल किया गया है। अगर आपके पास भी इन एंड्रॉयड वर्जन पर चलने वाले स्मार्टफोन या अन्य डिवाइसेज हैं तो इस खबर पर गौर करें। 

भारत सरकार ने एंड्रॉयड 14, 15 और एंड्रॉयड 16 वर्जन पर चलने वाले डिवाइसेज के लिए एक चेतावनी जारी की है। एडवाइजरी में कहा गया है कि अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन या टैबलेट को तुरंत अपडेट कर लें। साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In की ओर से यह चेतावनी जारी की गई है। एजेंसी ने कहा है कि बताए गए एंड्रॉयड वर्जन में कई ऐसी कमजोरी हैं जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस को हैक कर सकते हैं। चेतावनी में यूजर्स को सचेत किया गया है कि वे अपने डिवाइसेज को रेगुलर तौर पर अपडेट करें। इनके सिक्योरिटी पैच नियमित रूप से इंस्टॉल करें। साथ ही केवल उन्हीं ऐप्स को डिवाइस पर डाउनलोड करें जो गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। 

Advertisement

Android 14, 15, 16, और 16QPR2 वाले डिवाइसेज इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। बता दें कि Samsung, Vivo, Oppo, OnePlus, Xiaomi, Realme, और Google Pixel समेत कई अन्य ब्रांड्स के डिवाइसेज इसमें शामिल हो सकते हैं। एजेंसी के मुताबिक, एंड्रॉइड में कई कमजोरियां पाई गई हैं जिनका फायदा उठाकर अटैकर मनमाना कोड भेज सकते हैं, जिससे सर्विसेज प्रभावित हो सकती हैं, विशेषाधिकारों का दुरुपयोग हो सकता है या टारगेट किए गए सिस्टम पर संवेदनशील जानकारी लीक हो सकती है। 

एजेंसी ने आगाह किया है कि इस सिक्योरिटी ब्रीच का फायदा उठाकर हैकर्स आपके डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं। कहा गया है कि यह केवल एक तकनीकी ग्लिच नहीं है और यूजर्स को इसे गंभीरता से लेना चाहिए। क्योंकि यह उनकी प्राइवेसी और सिक्योरिटी के लिए काफी बड़ा खतरा साबित हो सकता है। इसलिए यूजर्स को अपने संबंधित डिवाइसेज तुरंत अपडेट करने की सलाह दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.